healthplanet.net

Posted on

9 मंथ के बेबी का हफ्तेभर का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए।

सोमवार का खाना

सुबह शिशु को स्‍तनपान करवाएं और ब्रेकफास्‍ट में गेहूं का शीरा खिलाएं। इसके कुछ देर बाद ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। लंच में रागी और साबुत मूंग दाल सूप पिलाने को दें। शाम को फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में दाल और शकरकंद का सूप पिलाएं।

​मंगलवार की डाइट

आज सुबह बेबी को सबसे पहले ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। इसके बाद नाश्‍ते में सफेद ढोकले के साथ घी या मक्‍खन खिलाएं। अब थोड़ी देर बाद बेबी को दोबारा ब्रेस्‍टफीडिंग करवानी है।

लंच में बेबी को रागी, साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं। शाम को फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवानी है और फिर रात को डिनर में भागर और मूंग दाल का सूप पिलाना है।

​बुधवार का आहार चार्ट

इस दिन सुबह शिशु को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाना है फिर नाश्‍ते में सत्तू पिलाएं। इसके कुछ देर बाद बेबी को दोबारा ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। लंच में शिशु को चुकंदर, ब्रोकली और मशरूम का सूप पिलाएं। शाम के समय ब्रेस्‍टमिल्‍क पीने को दें और रात को डिनर में दाल और शकरकंद का सूप पिलाएं।

​बृहस्‍पतिवार का खाना

आज सुबह शिशु को ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाना है और फिर नाश्‍ते में शकरकंद और पोहा का पाउडर खिलाना है। इसके थोड़ी दूर बाद ब्रेस्‍टमिल्‍क पिलाएं। लंच में बच्‍चे को पालक और कद्दू की प्‍यूरी खिलाएं। शाम को बच्‍चे को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में रोटी को गाजर और मूंग दाल के सूप में भिगोकर खिलाएं।

​शुक्रवार का भोजन

सुबह ब्रेस्‍टफीडिंग ही करवानी है और फिर नाश्‍ते में केले को मैश कर के खिलाना है। इसके कुछ देर बाद फिर ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं। लंच में घी या मक्‍खन के साथ इडली खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने के बाद रात को डिनर में दाल पालक का सूप पिलाएं।

​शनिवार का खाना

सुबह सबसे पहले बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और फिर नाश्‍ते में उबले हुए अंडे की जर्दी या घर पर बना पनीर, थोड़ी देर बाद ब्रेस्‍टफीडिंग और फिर लंच में पालक की खिचड़ी खिलाएं। शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने के बाद रात को डिनर में रागी और साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं।

​रविवार का आहार

सुबह के समय बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और नाश्‍ते में केले को मैश कर के खिलाएं। इसके थोड़ी देर बाद शिशु को स्‍तनपान करवाएं। लंच में बच्‍चे को दाल में रोटी भिगोकर खिलाएं।

शाम को ब्रेस्‍टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में चावल के साथ अंडे की जर्दी या दाल खिलाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info