healthplanet.net

Posted on

आपको अपनी उम्र के हिसाब से रोज कितने कदम चलना चाहिए? जानें पूरा वॉक प्लान

वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ कई बीमारियों का खतरा कम होता है बल्कि फिटनेस भी बरकरार रहती है। फिटनेस एक्सपर्ट भी कहते हैं कि प्रतिदिन हर व्यक्ति को सुबह व शााम वॉक करना चाहिए। यह एक ऐसा वर्कआउट है जिसे करने के लिए न ही किसी उपकरण की जरूरत होती है और न ही किसी पर निर्भर रहना पड़ता है।

वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ कई बीमारियों का खतरा कम होता है बल्कि फिटनेस भी बरकरार रहती है। फिटनेस एक्सपर्ट भी कहते हैं कि प्रतिदिन हर व्यक्ति को सुबह व शााम वॉक करना चाहिए। यह एक ऐसा वर्कआउट है जिसे करने के लिए न ही किसी उपकरण की जरूरत होती है और न ही किसी पर निर्भर रहना पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह कि वॉक किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए? वैसे तो आजकल इस चीज को मापने के लिए कई तरह के एप्स लॉंच हो चुके हैं। लेकिन इस बात की गारंटी कम ही होती है कि वह सही जानकारी दे रहे हैं। आज इस लेख में हम आपको 5 साल की उम्र से लेकर 60 की उम्र तक के व्यक्ति के लिए प्रतिदिन का वॉक प्लान बता रहे हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए।

जानें, किस उम्र के व्यक्ति को कितना चलना चाहिए
वैसे तो प्रतिदिन हर व्यक्ति को कम से कम आधा घंटा वॉक करनी चाहिए। अगर कदम की बात करें तो व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए वह एक दिन में 10,000 कदम चले। यानि कि रोज 5 से 7 किलोमीटर। अगर उम्र की बात करें तो 5 से 7 साल तक के बच्चों को रोजाना कम से कम 12000 से 15000 कदम चलना चाहिए। 18 से 40 साल तक के लोगों को भी रोज 12000 कदम चलना चाहिए। जबकि जो लोग 40 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें प्रतिदिन 11000 तक कदम चलना चाहिए। वहीं, 50 की उम्र के लोगों को प्रतिदिन 10000 कदम और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 8000 कदम तक चलना चाहिए। लेकिन यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो वॉक करने से पहले अपने ​डॉक्टर से परामर्श लें।

नियमित वॉक करने के लाभ

1. जो लोग नियमित वॉक करते हैं उनका वजन संतुलित रहता है। जब व्यक्ति बिना शारीरिक परिश्रम के सिर्फ खाता है तो उसका वजन बढ़ना लाजमी है। बाद में यही मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप इसे कम करना चाहते हैं, तो रोजाना नियमित रूप से पैदल चलें। प्रतिदिन 30-40 मिनट की सैर आपकी अतिरिक्त कैलोरी को कम करने में मदद करेगी।

2. आज की पीढ़ी में तनाव होना बहुत आम हो गया है। वॉक करने से तनाव भी कम होता है। जो व्यक्ति तनाव में होता है वह कई मानसिक व शारीरिक रोगों की चपेट में आ सकता है। सबसे घातक परिणाम मृत्य भी हो सकता है। यह एक धातक विकार है। अगर आप सुबह सैर करते हैं, तो आप तनाव मुक्त हो सकते हैं। सुबह की ताजगी भरी सैर मन-मस्तिष्क को शांत करने में मदद करेगी।

3. वॉक करने से दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। जो लोग नियमित वॉक करते हैं उन्हें दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। सुबह की नियमित सैर आपको मजबूत बनाती है, जिससे आपको हृदय से जुड़े रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए पैदल चलना अच्छा विकल्प हो सकता है।

4. पैदल चलने से डायबिटीज भी कंट्रोल रहती है। मधुमेह अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होनी वाली आम बीमारियों में से एक है। वहीं, अगर आप सुबह घूमने जाते हैं, तो आप इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। शोध के अनुसार, सुबह 30 मिनट की सैर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ टाइप-2 डायबिटीज से निजात दिलाने में मदद कर सकती है।

5. अगर आप कठिन व्यायाम किए बिना शरीर को टोंड करना चाहते हैं, तो रोजाना पैदल चलने की आदत डालें। पैदल चलना एक बढ़िया विकल्प है, जिससे आप पैरों, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को टोन कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह सैर पर जाते हैं, तो जिम जाए बिना आप फिट रह सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info