healthplanet.net

Posted on

8 week Pregnant symptoms: प्रेग्‍नेंसी के 8वें सप्‍ताह में शुरुआती लक्षणों के साथ कुछ नए लक्षण भी दिखने लगते हैं। खासकर नींद न आना ज्‍यादा परेशान कर सकता है।

pregnancy symptom 8 week
आठवें सप्‍ताह के साथ आपकी प्रेगनेंसी का दूसरा महीना खत्‍म हो जाएगा। इस समय आपका शिशु छह सप्‍ताह हो गया है। इस सप्‍ताह मां और शिशु को कई तरह के बदलावों से गुजरना होगा।
आपकी प्रेगनेंसी का दूसरा महीना खत्‍म होने वाला है। अब आपको खुद के प्रेग्‍नेंट होने के लक्षण और स्‍पष्‍ट रूप से समझ में आने लगे होंगे। आपके बच्‍चे के शरीर में आवश्‍यक अंग बन चुके हैं और अब उनका विकास हो रहा है। आइए जानें कि आठवें हफ्ते में आपको कैसा महसूस हो रहा होगा।

गर्भवती महिला के शरीर में बदलाव
प्रेगनेंसी की पहली तिमाही खत्‍म होने से पहले आपका वजन बढ़ चुका होगा। इस सप्‍ताह में आपको वजन बढ़ने की शुरुआत महसूस होगी। तेजी से विकसित हो रहे शिशु के लिए गर्भाशय फैल रहा होता है। ब्रेस्‍ट भी बड़ी दिखने लगती हैं और इन्‍हें छूने पर दर्द महसूस होता है।

यूनाइटेड स्‍टेटस ऑफिस ऑन वुमेंस हैल्‍थ के अनुसार गर्भावस्‍था के दौरान खून का वॉल्‍यूम भी तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस समय शरीर के सभी तंत्र अधिक काम करने लगते हैं। इसके कारण प्रेगनेंट महिलाओं को असहज महसूस हो सकता है।
प्रेगनेंसी में मिल रहे हैं ये संकेत तो जुड़वां बच्‍चे होंगे

प्रेगनेंट होने पर शरीर में कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन बनने लगता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में इसका लेवल बढ़ता है। एचसीजी का स्‍तर नॉर्मल से अधिक होने का मतलब हो सकता है कि आपके पेट में जुड़वां बच्‍चे हों।

प्रेगनेंसी में एचसीजी हार्मोन के बढ़ने की वजह से मॉर्निंग सिकनेस होती ही है लेकिन एक से ज्‍यादा बच्‍चे होने पर मतली और उल्‍टी अधिक हो सकती है। अत्‍यधिक मॉर्निंग सिकनेस को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। इसमें महिला को उल्‍टी और मतली इतनी ज्‍यादा होती है कि उसे नस के जरिए फलूइड देना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी के 14वें हफ्ते के बाद भी मतली और उल्‍टी महसूस होना जुड़वां बच्‍चे होने का संकेत हो सकता है।
-

जाहिर सी बात है कि गर्भ में एक के मुकाबले दो बच्‍चे होने पर बेबी बंप बड़ा होगा। अगर आपका बेबी बंप बड़ा लग रहा है तो हो सकता है कि आपके जुड़वां बच्‍चे हों। वैसे हर महिला का बेबी बंप उनके कद, वजन, आहार और बॉडी टाइप पर निर्भर करता है।

प्रेगनेंसी के 18वें हफ्ते तक अधिकतर महिलाओं को शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वैसे तो शिशु शुरुआत से ही मूवमेंट करना शुरू कर देता है, लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही तक कुछ महसूस होने की संभावना कम ही होती है।

दो या इससे ज्‍यादा बच्‍चे होने पर आपको सामान्‍य समय से पहले ही बच्‍चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से पहले ऐसा कम ही होता है।

बच्‍चे का आकार
आपके बच्‍चे का आकार अब राजमा के दाने जितना बड़ा हो गया होगा। उसका पाचन तंत्र, दिल, होंठ यहां तक कि उंगलियों के नाखून भी बन चुके होंगे। इस समय शिशु आधा इंच या 11 से 14 मिलीमीटर लंबा हो सकता है। अब आप उसे शिशु का रूप लेते हुए देख सकते हैं। बांह, टांग, उंगलियां, हड्डियां और मांसपेशियां बनने लगी होंगी। अंदरूनी अंगों के काम शुरू करने के साथ बच्‍चे के नैन नक्‍श भी विकसित होने लगे हैं। अभी भी आप अपने बच्‍चे की लगातार हो रही मूवमेंट को महसूस नहीं कर पाएंगी।

प्रेग्‍नेंसी के लक्षण
आपकी गर्भावस्‍था के शुरू में जो भी लक्षण रहे होंगे वे अभी भी जारी रहेंगे जैसे:

जी मिचलाना, थकान, सिरदर्द, कब्‍ज, बार-बार यूरिन होना वगैरह। लेकिन अब आपको कुछ और अंतर समझ आएंगे।
आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। आप महसूस करेंगी कि आपका वजन लगभग डेढ़ से दो किलो के आसपास बढ़ गया है। कपड़े भी थोड़े टाइट लगने लगे होंगे।
एक नई समस्‍या और शुरू हो गई होगी वह है नींद न आने की प्रॉब्‍लम। आप पूरी-पूरी रात आंखों में काटने को मजबूर हो जाएंगी। ऐसा शरीर में आने वाले तमाम बदलावों की वजह से है। इसका एक ही इलाज है कि आप जबर्दस्‍ती न सोएं बल्कि आरामदेह स्थिति में बैठकर टीवी देखें या कुछ पढ़ने लगें।
तीसरा लक्षण है पैरों में क्रैम्‍प्‍स पड़ना या ऐंठन की समस्‍या। इसका सीधा सा हल है पानी पर्याप्‍त मात्रा में पिएं। खाली पानी पीने की जगह शिकंजी, नारियल पानी या फ्रूट जूस पिएं।

इस सप्‍ताह में ब्‍लड शुगर और मतली को कंट्रोल करने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में कम कम खाना खाएं। मॉर्निंग सिकनेस दूर करने के लिए अदरक या पुदीना भी खा सकती हैं।
प्रेगनेंसी में मिल रहे हैं ये संकेत तो जुड़वां बच्‍चे होंगे

प्रेगनेंट होने पर शरीर में कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन बनने लगता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में इसका लेवल बढ़ता है। एचसीजी का स्‍तर नॉर्मल से अधिक होने का मतलब हो सकता है कि आपके पेट में जुड़वां बच्‍चे हों।

प्रेगनेंसी में एचसीजी हार्मोन के बढ़ने की वजह से मॉर्निंग सिकनेस होती ही है लेकिन एक से ज्‍यादा बच्‍चे होने पर मतली और उल्‍टी अधिक हो सकती है। अत्‍यधिक मॉर्निंग सिकनेस को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। इसमें महिला को उल्‍टी और मतली इतनी ज्‍यादा होती है कि उसे नस के जरिए फलूइड देना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी के 14वें हफ्ते के बाद भी मतली और उल्‍टी महसूस होना जुड़वां बच्‍चे होने का संकेत हो सकता है।

जाहिर सी बात है कि गर्भ में एक के मुकाबले दो बच्‍चे होने पर बेबी बंप बड़ा होगा। अगर आपका बेबी बंप बड़ा लग रहा है तो हो सकता है कि आपके जुड़वां बच्‍चे हों। वैसे हर महिला का बेबी बंप उनके कद, वजन, आहार और बॉडी टाइप पर निर्भर करता है।

प्रेगनेंसी के 18वें हफ्ते तक अधिकतर महिलाओं को शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वैसे तो शिशु शुरुआत से ही मूवमेंट करना शुरू कर देता है, लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही तक कुछ महसूस होने की संभावना कम ही होती है।

दो या इससे ज्‍यादा बच्‍चे होने पर आपको सामान्‍य समय से पहले ही बच्‍चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से पहले ऐसा कम ही होता है।

हर महिला को प्रेगनेंसी के भिन्‍न लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर कोई भी लक्षण सामान्‍य सीमा को पार कर गया है या आपको बहुत ज्‍यादा परेशानी हो रही है तो डॉक्‍टर से बात करें। जी मिचलाना, सिरदर्द, अजीब-अजीब चीजें खाने की इच्‍छा ये सब अब कुछ समय चलेंगी । इसलिए घबराइए नहीं समय के साथ सब बेहतर हेाता जाएगा।

प्रेगनेंट महिलाएं इस समय क्‍या करें
अब आपको चेकअप के लिए डॉक्‍टर के पास जाना चाहिए। शिशु की ग्रोथ जांचने के लिए अल्‍ट्रासाउंड करवाया जा सकता है। इसमें बच्‍चे की हार्ट रेट और डिलीवरी की डेट भी पता चल सकती है।
इस चेकअप के दौरान आप डॉक्‍टर से पूछ सकती हैं कि क्‍या आप कोई दवा या सप्‍लीमेंट ले सकती हैं या नहीं और इस समय कि तरह की एक्‍सरसाइज कर सकती हैं। इस सप्‍ताह में किस चीज को खाने से परहेज करना चाहिए।
प्रेगनेंसी के इस सप्‍ताह में स्‍वस्‍थ रहने के लिए आप एक्‍सरसाइज की मदद भी ले सकती हैं। अगर आप कंसीव करने से पहले भी व्‍यायाम करती थीं तो अब इस समय भी आप वो सब एक्‍सरसाइज डॉक्‍टर की सलाह पर कर सकती हैं। गर्भावस्‍था में पैदल चलना भी अच्‍छा होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info