healthplanet.net

Posted on

प्रेग्‍नेंसी का आठवां महीना यानि शिशु के जन्‍म के अब बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं और इसलिए अब आपको पहले से भी ज्‍यादा सावधान रहना है।

अपनी प्रेग्‍नेंसी के आठवें महीने में आप अपनी गर्भावस्‍था के अंतिम चरण में हैं। इस समय बच्‍चे का आकार ऐसा है कि उसने आपके गर्भाशय को घेर रखा है इसलिए वह अब पहले की तरह आपके पेट में उछलकूद नहीं कर सकता। अब उसके करवट लेने या हाथ-पैरों को हिलाने-डुलने की गतिविधियां होती रहेंगी। अब आपको उसके मूवमेंट पर पूरा ध्‍यान रखना है। इनमें कमी या तेजी होते ही अपने डॉक्‍टर से संपर्क कीजिए।

प्रेग्‍नेंसी के आठवें महीने में आपके बच्‍चे का आकार अब 15 से 17 इंच के आसपास होगा। उसका वजन भी लगभग 1.6 से 1.8 किलो के बीच होगा। देखने में वह अब एक नवजात शिशु जैसा ही लगेगा। उसके सभी प्रमुख अंगों का विकास हो चुका है फेफड़ों को छोड़कर। वह आपके गर्भाशय में हाथ-पैरों को सिकोड़े हुए नीचे की ओर सिर वाली पोजिशन में आ गया होगा। अगर वह इस‍ स्थिति में नहीं है तो आने वाले कुछ समय में ऐसी स्थिति में आ जाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info