8 सप्ताह में अल्ट्रासाउंड कैसा दिखता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 13:04

अल्ट्रासाउंड आपके गर्भ में पल रहे शिशु की एक झलक दिखाता है। गर्भावस्था के शुरूआती समय में अल्ट्रासाउंड स्कैन आपको थोड़ा चिंतित और थोड़ा उत्सुक कर सकता है। हमने इस लेख में आपकी गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में होने वाले अल्ट्रासाउंड के बारे में विस्तार से चर्चा की है। यदि आप भी जानना चाहती हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
8वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड स्कैन की आवश्यकता क्यों होती है

गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड जरूरी नहीं है। हालांकि डॉक्टर आपके गर्भ में पल रहे शिशु की जांच करने के लिए स्कैन करवाने का सुझाव दे सकते हैं। इस अल्ट्रासाउंड स्कैन को निम्नलिखित कारणों से किया जा सकता है:
यदि आप सोच रही हैं कि अपनी गर्भावस्था के शुरूआती समय में आप अल्ट्रासाउंड में क्या देख सकती हैं तो फिक्र न करें, गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में आपके गर्भ में पल रहा शिशु कुछ ऐसा दिख सकता है;

आँखें, किनारे से सामने की ओर आ जाती हैं।
भ्रूण का माप लगभग 2.3 से.मी. का हो सकता है।
शिशु के बाहरी कानों का निर्माण शुरू हो सकता है।
गर्भ में पल रहा शिशु अपनी कोहनी को हिला सकता है।
शिशु की उंगलियां उभरती हुई नजर आ सकती हैं।
इस अवधि तक शिशु के पाचन तंत्र का विकास शुरू हो सकता है।
बच्चे का सिर अभी भी उसके पेट की ओर झुका हुआ होगा।

गर्भनाल बेहतर तरीके से कार्य कर रही है या नहीं।
नाल (प्लेसेंटा) व भ्रूण का आकार।
गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की धड़कन व धड़कन के चलने की दर।
गर्भ में एक से ज्यादा शिशुओं की उपस्थिति, जिसका अनुमान हृदय की धड़कन व अनेक गर्भनाल थैलियों से लगाया जा सकता है।
गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में आपके गर्भ में शिशु के उभरते हाथ, पैर, आँख, नासिका के साथ-साथ मुँह व अन्य आंतरिक अंगों के निर्माण की शुरुआत को डॉक्टर निर्धारित कर सकते हैं।


गर्भ में पल रहे भ्रूण की गर्भकालीन आयु का पता लगाने के लिए।
यदि रक्तस्राव होता है तो उसका कारण पता लगाने के लिए।
गर्भ में एक से अधिक भ्रूण होने का पता करने के लिए।
भ्रूण के हृदय की धड़कन की जांच करने के लिए।
भ्रूण के आकार की जांच के लिए।
फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए।
किसी भी प्रकार की जटिलताओं की जांच करने के लिए, जैसे अस्थानिक गर्भावस्था।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info