8 महीने की गर्भवती होने पर क्या उम्मीद करें?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 13:13

प्रेग्‍नेंसी के आठवें महीने में रहें संभलकर, छोटी सी गलती की वजह से आ सकती हैं जानलेवा कॉम्प्लिकेशंस

​आठवें महीने में क्‍या करें

प्रेग्‍नेंसी के आठवें महीने में आपको डाइट का बहुत ध्यान रखना है। संतुलित आहार लें और थोडी़-थोड़ी देर में कुछ देर खाती रहें। इसके अलावा आठवें महीने में पेशाब न रोक पाने की समस्‍या से बचने के लिए रोज कीगेल एक्सरसाइज करें। इससे डिलीवरी के बाद पेल्विक हिस्‍से की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। अगर एक्‍सरसाइज नहीं कर पा रही हैं, तो पैदल चलें या योग करें।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी और ऐंठन भी नहीं होगी। शिशु की हड्डियों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। सुबह और दोपहर को धूप में बैठें।

​हास्पिटल जाने की तैयारी

अगले महीने आपकी डिलीवरी निश्चित है और प्रीटर्म डिलीवरी हुई तो कभी भी आपको हास्पिटल जाना पड़ सकता है। इसलिए आप अभी से अपना हॉस्पिटल बैग तैयार करें। अपने बैग में सैनिटरी पैड, गाउन, ब्रेस्‍ट पैड, ब्रा और पर्सनल चीजें रख लें।

आठवें महीने में आप जंक फूड या प्रोसेस्‍ड फूड न खाएं। इसकी वजह से अपच और सीने में जलन हो सकती है।

विटामिन और मिनरल सप्‍लीमेंट लेती रहें। डिलीवरी को लेकर ज्‍यादा चिंता न करें। शराब और सिगरेट से दूर रहें। कॉफी और चाय भी कम पिएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info