healthplanet.net

Posted on

बच्चे: औसतन 80 पौंड बच्चे के शरीर में लगभग 2,650 एमएल रक्त या 0.7 गैलन होगा। वयस्क: 150 से 180 पाउंड वजन वाले औसत वयस्क के शरीर में लगभग 1.2 से 1.5 गैलन रक्त होना चाहिए। यह लगभग 4,500 से 5,700 एमएल है।
बच्चों में न्यूट्रिशयन, फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन 12 एन्जाइम की कमी है। उनमें हीमोग्लोबिन पांच ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। जो बच्चे थैलेसिमिया से ग्रसित हैं। उनका हीमोग्लोबिन दस और कार्डियक पल्मोनरी डिजीज में 12 ग्राम जरूरी है। विशेष रूप से आईसीयू में एडमिट है। कई बार ब्लड चढ़ाने के बाद भी बच्चे का हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ पाता है। ऐसा 42 दिन से पुराना ब्लड चढ़ाने की वजह से भी हो सकता है। पुराना ब्लड चढ़ाने से इम्युनिटी कम हो सकती है। वहीं, हीमोग्लोबिन मैनेज नहीं होने के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। ब्रेन तक मलेरिया पहुंचने और डीआईसी डवलप होने पर भी ब्लड चढ़ाया जाता है।

बच्चे में ब्लड कब चढ़ाएं
सामान्य बच्चे में हीमोग्लोबिन का लेवल सात ग्राम से कम होने पर ही ब्लड चढ़ाया जाना चाहिए। आजकल होल ब्लड चढ़ाने का कंसेप्ट खत्म हो रहा है। जरूरत के मुताबिक, कंपोनेट चढ़ाएं जा रहे हैं। ब्लड डोनर में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होना चाहिए।

किन-किन बीमारियों में चढाते हैं ब्लड
हीमोफीलिया में सेक्टर-आठ चढ़ाया जाता है। ब्लड कैंसर, थैलेसिमिया, एनीमिया, बोन मैरो डिसफंक्शन। सेफ ब्लड डोनेशन नहीं होने के कारण कॉम्पिलिकेशन बढ़ सकते हैं। ब्लड प्रेशर लो होने पर आईवी फ्लुइड माइनस कर चाहिए। एक्सट्रा ब्लड चढ़ाने से हार्ट पर दबाब पड़ सकता है।

ताकत के लिए नहीं चढ़वाएं ब्लड
बच्चे को ब्लड तभी चढाना चाहिए। जब बहुत ज्यादा जरूरत है। ताकत के लिए ब्लड नहीं चढवाएं। ब्लड का असर 55-56 दिन तक ही रहता है। फिर वहीं लेवल पर आ जाता है। जिस कंपोनेट की जरुरत है, वो ही चढ़वाएं। आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12, प्रोटीन या जिस भी तत्व की कमी है, उन तत्वों की पूर्ति डाइट और टैबलेट से करें। चीनी के बजाय गुड़ से बना हुआ हलवा खिलाएं। हरे पत्तेदार सब्जियां, खजूर से बनी डेजर्ट, बाजरे की रोटी खिलाएं। कीड़े पड़ने के कारण भी हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। इसलिए पेट में कीड़े नहीं रहने दें। स्टील के बजाय लाेहे के बर्तन में खाना पकाएं। अंकुरित अनाज खिलाएं। बच्चे को सेफ ब्लड चढवाएं, ताकि ब्लड चढ़ाने के बाद किसी तरह का रिएक्शन न हो।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info