healthplanet.net

Posted on

7 महीने के बच्चे की गतिविधियां

सभी माता-पिता अपने बड़े होते शिशु के एक-एक पल को जीना चाहते हैं। उनका प्रयास रहता है कि वो अपने बच्चे में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को महसूस करें। उनकी खुशी में शामिल हों। वहीं, बच्चे के विकास को लेकर भी उनके मन में कई तरह के सवाल पनपते रहते हैं। ये सवाल तब और बड़े हो जाते हैं, जब बच्चा सातवें महीने में कदम रखता है।
7 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?
अपने शिशु के वजन और लंबाई को लेकर सभी माता-पिता चिंतित रहते हैं। उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या उनके बच्चे का विकास सही प्रकार से हो रहा है या नहीं। आंकड़ों की बात करें, तो 7 महीने के बेबी बॉय का औसतन वजन 7.1 किलो से 9.3 किलो और लंबाई 65.3 से 71.3 सेमी तक हो सकती है। वहीं, बेबी गर्ल की औसतन लंबाई 63.2 से 69.4 सेमी और वजन 6.5 से 8.5 किलो के बीच हो सकता है

7 माह के बच्चे से संबंधित ऊपर दिए गए आंकड़े औसत गणना पर आधारित हैं। सामान्य रूप से इनमें बदलाव पाया जा सकता है। ध्यान रहे, आंकड़ों में बदलाव आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि बच्चे का विकास ठीक नहीं हो रहा है।

अगर आपको लगता है कि बच्चे का वजन और लंबाई कम या ज्यादा है, तो एक बार चिकित्सक से परामर्श कर लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info