healthplanet.net

Posted on

गर्भावस्था के सातवें महीने में लक्षण | Pregnancy Ka 7 Mahina
गर्भावस्था के सातवें महीने में कुछ नए लक्षण नजर आते हैं। जरूरी नहीं कि सभी लक्षण अच्छा ही महसूस कराएं। कुछ लक्षण परेशानियां भी लेकर आते हैं। इस दौरान आपको कुछ ऐसा महसूस हो सकता है :

1 ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन : जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ेगा और आप सातवें महीने में कदम रखेंगी, वैसे-वैसे आपको ब्रेक्सटन हिक्स महसूस हो सकते हैं। यह हल्के-हल्के संकुचन होते हैं, जो 30 सेकंड से एक मिनट तक रह सकते हैं। ब्रेक्सटन हिक्स को ‘फाल्स लेबर’ भी कहा जाता है (1)।

2 योनि स्राव में वृद्धि : गर्भावस्था में योनि स्राव होना सामान्य है। शुरुआती समय में यह किसी भी तरह के संक्रमण को गर्भाशय तक पहुंचने से रोकता है। समय के साथ-साथ शिशु का सिर श्रोणि भाग पर दबाव डालता है, जिस कारण योनि से रिसाव होने लगता है। हालांकि, यह सामान्य है, लेकिन अगर आपको इस स्राव से दुर्गंध आने लगे, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें।

3 स्तनों से रिसाव होना : गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में स्तनों से रिसाव होना शुरू हो जाता है। यह गाढ़ा और पीले रंग का पदार्थ होता है, जिसे ‘कोलोस्ट्रम’ कहते हैं। यह रिसाव दिन में किसी भी समय हो सकता है। जैसे-जैसे डिलीवरी का समय नजदीक आता है यह एकदम रंगहीन हो जाता है और ऐसा होना सामान्य प्रक्रिया है। यह जरूरी नहीं कि ऐसा सभी के साथ हो, लेकिन अगर किसी को ऐसा अनुभव हो, तो इसे सामान्य समझें।

4 अपच : गर्भावस्था में अपच की समस्या होना आम है। इस दौरान अक्सर पेट फूलना, छाती में जलन व जी-मिचलाना जैसा महसूस हो सकता है। यह समस्या तीसरी तिमाही में ज्यादा बढ़ जाती है। शिशु के विकसित होने से पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता, जिस कारण अपच की समस्या होने लगती है।


प्रेगनेंसी के सातवें महीने में शरीर में होने वाले बदलाव

यह अब आपकी अंतिम तिमाही की शुरुआत है। इस समय तक आपका पेट और बढ़ जाएगा और कई तरह के शारीरिक बदलाव देखने को मिलेंगे। नीचे हम बता रहे हैं कि सातवें महीने के दौरान शरीर में क्या-क्या शारीरिक बदलाव देखने को मिलते हैं (2) :


1 सातवें महीने तक आपका वजन काफी बढ़ जाता है, जो गर्भावस्था में सामान्य है। इस समय तक आपका करीब पांच किलो वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, गर्भाशय बढ़ने के कारण पेट पर खिंचाव के निशान ज्यादा दिखने लगेंगे।

2 इस दौरान आपका गर्भाशय नाभि के ऊपर आ जाएगा और कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। गर्भाशय ऊपर आने से आपको सोने में भी तकलीफ हो सकती है।

3 पहले के मुकाबले स्तन और बड़े हो जाएंगे। निप्पल के आसपास का रंग और गहरा हो सकता है।

4 इस समय पर आपका पेट लगातार बढ़ता जाता है, जिससे आपको चलने में और झुकने में समस्या हो सकती है।

5 शरीर में हो रहे तेज रक्त प्रवाह के चलते शरीर में सूजन आना सामान्य है। साथ ही गर्भावस्था के 7वें महीने के दौरान पैरों में दर्द भी हो सकता है।

6 वजन बढ़ने के कारण आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info