Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों को पनीर देना – फायदे
बच्चों को पनीर के सेवन की शुरुआत कराना – फ़ायदे और रेसिपी
अपने बच्चे के आहार में पनीर कब शामिल करें
पनीर में पाए जाने वाले पोषण मूल्य
बच्चों के आहार में पनीर को शामिल करने के लाभ
बच्चों को कितना पनीर दिया जा सकता है
घर पर पनीर कैसे बनाएं
बच्चों के लिए पनीर के व्यंजन
ज्यादातर लोगों को पनीर पसंद होता है, हालांकि इसे अपने बच्चे के आहार में शामिल करना एक बड़ा फैसला हो सकता है और आपको अपने बच्चे को इसे देने से पहले एहतियात बरतनी पड़ सकती है, खासकर जब बच्चा इसे पहली बार खाने जा रहा हो। आप घर पर बच्चे के लिए कैसे अलग-अलग तरह से पनीर के व्यंजन बना सकती हैं
अपने बच्चे के आहार में पनीर कब शामिल करें
कई डॉक्टर और विशेषज्ञ किसी भी डेयरी उत्पादों या किसी अन्य दूध को बच्चे से दूर रखने की सलाह देते हैं, जब तक कि वह कम से कम एक वर्ष का न हो जाए । तब तक, बच्चे को एकमात्र माँ का दूध या फार्मूला दूध ही पीना चाहिए।
जब आपका बच्चा 8 या 9 महीने के करीब हो जाता है, तो आप उन्हें जरा सा पनीर देकर इससे परिचित करवा सकती हैं, बच्चे को पनीर देने के बाद देखें कि वह इसे खाने के बाद कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है । कुछ महीने के बाद, आप पनीर की मात्रा को थोड़ा बढ़ाना शुरू सकती हैं और सप्ताह में चार बार दे सकती हैं ।
पनीर में पाए जाने वाले पोषण मूल्य
ये पोषण मूल्य आपको 100 ग्राम पनीर के हिसाब से बताए जा रहे हैं, इनमें शामिल हैं:
72 कैलोरी
13 ग्राम प्रोटीन
93.5 पानी
4 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल
3.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
131 मिलीग्राम फाइबर
3.3 ग्राम चीनी
1.4 ग्राम फैट
21 माइक्रोग्राम विटामिन बी 1
181 माइक्रोग्राम विटामिन बी 2
143 माइक्रोग्राम विटामिन बी 3
71 माइक्रोग्राम विटामिन बी 6
0.7 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12
19.2 माइक्रोग्राम विटामिन ए
0.9 माइक्रोग्राम विटामिन सी
13 माइक्रोग्राम विटामिन ई
0.7 माइक्रोग्राम विटामिन के
20 मिलीग्राम कोलीन
बच्चों के आहार में पनीर को शामिल करने के लाभ
पनीर का सेवन करने के बहुत सारे फायदे है। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
1. हड्डियों का विकासबच्चे के आहार में पनीर शामिल करने से यह बच्चे की हड्डियों के बेहतर निर्माण में मदद करता है ।
2. इम्युनिटी बेहतर करता है
पनीर में बहुत सारे विटामिन पाए जाते हैं, जो अलग-अलग मात्रा में मौजूद होते हैं। ये बच्चे को मजबूत इम्युनिटी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
3. बोन कार्टिलेज को बेहतर करता है
हड्डियों के कार्टिलेज के निर्माण में विटामिन ‘बी’ की अहम भूमिका होती है। चूंकि पनीर में इसकी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, इसलिए पनीर को बच्चे के आहार में शामिल करना उसके लिए बहुत फायदेमंद होता है ।
4. संपूर्ण विकास करता है
पनीर में प्रोटीन और फैट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह शरीर को लगभग सभी जरूरी पोषण प्रदान करने में मदद करता है, जो एक बच्चे के पूर्ण रूप से विकास करने के लिए बहुत जरूरी होता है ।
5. लैक्टोज की कम मात्रा
पनीर में लैक्टोज की मात्रा बहुत कम होने के कारण यह बच्चों में लैक्टोज से होने वाली एलर्जी से उनको बचाता है। इस प्रकार उन्हें लैक्टोज से होने वाले नुकसान से बचाया भी जा सकता है और इसके साथ-साथ वह पनीर से प्राप्त होने वाले पोषण का लाभ भी उठा सकते हैं ।
ADVERTISEMENTS
6. खनिज की प्रचुर मात्रा
पनीर में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे खनिजों की एक बड़ी संख्या मौजूद होती है, जिसकी वजह से यह बच्चों के आहार में शामिल करने के लिए बेहद पौष्टिक भोजन माना जाता है।
7. जैविक कार्यों को बेहतर करता है
बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हुए पनीर का सेवन करने से यह विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं और शरीर के कार्यों को सीधे प्रभावित करता है, जो बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है।
8. स्वस्थ बाल और त्वचा प्रदान करता है
पनीर में विटामिन बी, फैटी एसिड (ओमेगा 3 और ओमेगा 6) भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाए रखने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं व उनकी सुंदरता को बनाए रखने में बहुत सहायक होते हैं।
बच्चों को कितना पनीर दिया जा सकता है
शुरूआत में, अपने बच्चे को केवल इसके दो छोटे टुकड़े देना काफी होगा। जब आपको यह लगने लगे कि बच्चा पनीर के स्वाद को पसंद कर रहा है और इससे उसके शरीर को कोई नुकसान नहीं हो रहा है, तो आप धीरे-धीरे पनीर की मात्रा को एक सीमा तक बढ़ा सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |