7 मंथ प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 13:57

प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका जरूर जान लें, नहीं होगा नुकसान

Best sleeping position in pregnancy: गर्भावस्था (pregnancy) में जिस तरह से महिलाओं को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, उसी तरह से भरपूर आराम, नींद लेने के बारे में भी सोचना चाहिए. खासकर, प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका, पोजीशन क्या हो, यह हर गर्भवती महिला को जानना चाहिए. इससे आपको रात में सोने में कोई तकलीफ, दर्द महसूस नहीं होगा और सुकून और आरामदायक नींद भी आएगी. प्रेग्नेंसी के पहले और आखिरी महीने में खासकर के महिलाओं को बेड पर सही पोजीशन में सोने की जानकारी होनी चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु को कोई समस्या ना हो. प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका क्या होना चाहिए (right way to sleep during pregnancy), आइए जानते हैं यहां.

प्रेग्नेंसी में सोने का सही तरीका क्या है
मॉमजंक्शन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से सोने के लिए तीन स्लीपिंग पोजीशन होते हैं बायीं या दायीं करवट में सोना, पीठ और पेट के बल सोना, लेकिन गर्भावस्था की सभी तिमाही (Trimester) में इन तीनों स्लीपिंग पोजीशन में से बेस्ट और कंफर्टेबल कौन सा होता है, यह जानना जरूरी है.

तीसरी तिमाही में सोने का सही तरीका
तीसरी तिमाही में आपको सिर्फ एक साइड (बायीं तरफ) होकर ही सोना चाहिए, क्योंकि इस दौरान पेट का आकार भी बढ़ जाता है. आपको पेट या पीठ के बल सोने से असहज महसूस हो सकता है. इससे प्लेसेंटा, किडनी, धड़ (torso) आदि में रक्त की आपूर्ति सही से होती है. तो आप प्रेग्नेंसी के तीनों तिमाही में अपने सोने की स्थिति का खास ध्यान रखें. प्रत्येक दिन प्रॉपर नींद लें. कम से कम 8 घंटे की नींद एक गर्भवती महिला को जरूर लेनी चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info