healthplanet.net

Posted on

6 महीने के शिशु (लड़के) का वजन 7.9 KG और उसकी लम्बाई 24 से 27.25 इंच के आस पास होनी चाहिए। जबकि 6 महीने की लड़की का वजन 7.3 KG और उसकी लम्बाई 24.8 और 28.25 इंच होनी चाहिए। शिशु के वजन और लम्बाई का अनुपात उसके माता पिता से मिले अनुवांशिकी और आहार से मिलने वाले पोषण पे निर्भर करता है।
6 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?

पहले कुछ महीनों की तुलना में 6 महीने के बच्चे के वजन और हाइट में काफी बदलाव होते हैं। छठे महीने में बेबी गर्ल का सामान्य वजन लगभग 5.6 से लेकर 7.5 किलो तक और लंबाई करीब 65.7 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन लगभग 6.2 किलो से लेकर 8.2 किलो तक हो सकता है और लंबाई लगभग 67.6 सेंटीमीटर तक हो सकती है (1)। यह डब्ल्यूएचओ के विकास चार्ट के अनुसार एक औसत भारतीय बच्चे के लिए एक औसत अनुमान है। आपके बच्चे के वजन और लंबाई में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है। बाल रोग विशेषज्ञ ग्रोथ रिकॉर्ड को चेक करके देखेगा कि यह सामान्य है या नहीं।
6 महीने के बच्चे के विकास के माइल्सटोन क्या हैं?

जैसा कि आप जान ही चुके होंगे कि शिशु जन्म के एक-दो महीने बाद से ही कुछ न कुछ नया सीखने लगते हैं। उनका सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और यहां तक कि भावनात्मक विकास भी होने लगता है। 6 महीने के शिशु का विकास तो पहले के कुछ महीनों की तुलना में अधिक होने लगता है और वह कई और नई चीजें जानने लगता है। बता दें कि ये विकास एक औसतन अनुमान के तौर पर है। हर बच्चे की विकास क्षमता अलग-अलग हो सकती है। यह संभव हो सकता है कि आपका बच्चा 6 महीने में विकास की सही क्षमता को प्राप्त न कर सके। आमतौर पर 1-2 महीने की भिन्नता देखी जा सकती है। वहीं, अगर 2 महीने से अधिक देरी हो जाती है, तो बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी हो सकता है। नीचे विस्तार से जानिए बच्चे से विकास से जुड़ी जानकारी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info