6 हफ्ते का गर्भ कितना होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:52

गर्भ में इतना बड़ा हो चुका होता है 6 हफ्ते का बेबी, इन अंगों की डेवलपमेंट तेजी से होने लगती है शुरू

गर्भावस्‍था का हर हफ्ता मां और बच्‍चे दोनों के लिए एक नई उम्‍मीद और चरण लेकर आता है।

गर्भ में इतना बड़ा हो चुका होता है 6 हफ्ते का बेबी, इन अंगों की डेवलपमेंट तेजी से होने लगती है शुरू
प्रेग्‍नेंसी हर हफ्ते के साथ आगे बढ़ती रहती है और इसके साथ ही आपके बच्‍चे का विकास भी आगे बढ़ता रहता है। जब एक औरत कंसीव करती है तो उसके बाद से ही उसके शिशु के बनने और विकास की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और हर एक नए सप्‍ताह में एक नया रूप ले लेती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि प्रेग्‍नेंसी के छठे हफ्ते में बेबी का कितना विकास हो चुका होता है और इस समय तक उसके कौन-कौन से अंग बन चुके होते हैं। अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपका छठा हफ्ता चल रहा है या आने वाला है, तो यहां आप जान सकती हैं कि अब आपका बच्‍चा कितना बड़ा हो चुका है।

कितना लंबा होता है भ्रूण

Healthline के अनुसार इस समय आपका बेबी 1/8 से 1/4 इंच लंबा होता है या उसका साइज अनार के दाने जितना होता है। बच्‍चा अभी भी बहुत छोटा है। हाथ, पैर और कान बनने के लिए छोटे बड्स बनने वाले होते हैं। वहीं मस्तिष्‍क, फेफड़े और अन्‍य अंग भी विकसित होने को तैयार होते हैं। इस समय चेहरे के फीचर्स देख पाना मुश्किल होता है। इस समय वैजाइनल अल्‍ट्रासाउंड से बेबी की दिल की धड़कन सुनी जा सकती है।
इन चीजों का होता है विकास
इन चीजों का होता है विकास

Kidshealth.org के अनुसार छठे हफ्ते तक बेबी का ब्रेन और नर्वस सिस्‍टम तेजी से विकास कर रहे होते हैं। ऑप्टिक वेसिकल्‍स जो कि बाद में आंख बनाते हैं, सिर के दोनों ओर विकसित होने शुरू हो जाते हैं। यही कान बनने के लिए रास्‍ता देते हैं। पाचन और श्‍वसन तंत्र का निर्माण भी शुरू हो जाता है।
न्‍यूरल ट्यूब बंद हो जाती हैं
न्‍यूरल ट्यूब बंद हो जाती हैं

Mayoclinic.org के अनुसार इस सप्‍ताह विकास बहुत तेजी से चल रहा होता है। कंसीव करने के चार हफ्ते बाद ही आपके बच्चे की पीठ के साथ न्यूरल ट्यूब बंद होती है। बेबी का ब्रेन और स्‍पाइनल कॉर्ड न्‍यूरल ट्यूब से बनता है। हार्ट और अन्‍य अंग भी बनने शुरू हो जाते हैं। आंख और कान बनाने वाली संरचनाएं भी विकसित होना शुरू हो जाती हैं। इस समय बेब की बॉडी सी-शेप करवेचर की तरह दिखती है।
मां को क्‍या करना है
मां को क्‍या करना है

इस समय आपकी पहली प्रीनेटल विजिट हो सकती है। कुछ टेस्‍ट जैसे कि पैप स्मीयर, आयरन लेवल की जांच, यौन संचारित संक्रमण परीक्षण, जिसमें क्लैमाइडिया, गोनोरिया और एचआईवी के परीक्षण शामिल हो सकते हैं ग्‍लूकोज टेस्‍ट, डाउन सिंड्रोम के लिए स्क्रीनिंग हो सकती है। यदि आप पहले से ही फोलिक एसिड के साथ उपयुक्त मल्टीविटामिन नहीं ले रही हैं, तो डॉक्टर से इनके बारे में बात करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info