6 सप्ताह में मेरे बच्चे की स्थिति क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 16:15

छह सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास

ब जब आप छह सप्ताह की गर्भवती हैं, आपका शिशु तकरीबन दाल के एक दाने के बराबर है और उसकी लंबाई पांच मि.मी. (लगभग ¼ इंच से छोटी) है। उसका दिल चार अलग-अलग चैम्बर में विभाजित होना शुरु हो रहा है और वह अब करीब 150 धड़कन प्रति मिनट की दर से धड़क रहा है। यह दर आपकी ह्दय गति से करीब दोगुना ज्यादा है।

आपके शिशु का सिर उसके धड़ की तुलना में अधिक बड़ा है और उस हिस्से की तरफ झुका हुआ है, जहां शिशु की छाती बनेगी। उसकी मुखाकृति बनने लगी है, जहां उसकी आंखें बनेंगी वहां गहरे रंग के निशान दिख रहे हैं। नथुनों के छिद्र बन रहे हैं और कानों की जगह छोटे गड्ढ़े हैं। उसकी जीभ और स्वर-रज्जु (वोकल कॉर्ड) भी अब बनना शुरु हो रही है।

छोटे अंकुर जो आपके शिशु की बाजुएं और टांगे बनेंगे, वे भी बढ़ना जारी रखते हैं। उसकी मांसपेशियों और हड्डियों के ऊत्तक भी बन रहे हैं और वह त्वचा की पतली परत से ढका हुआ है। वास्तव में, शिशु की त्वचा इतनी पतली है कि आप उसके आर-पार देख सकती हैं।

आपके शिशु की न्यूरल ट्यूब भी अब विकसित हो रही है, जिससे मस्तिष्क, मेरुदंड, नसें और रीढ़ की हड्डी उत्पन्न होगी। न्यूरल ट्यूब में एक छिद्र बंद हो जाता है और मस्तिष्क में चार खाली स्थान कैविटी बनते हैं, जिसे वेंट्रिकुलर सिस्टम कहा जाता है। ये कैविटी शिशु के विकसित हो रहे मस्तिष्क और मेरुदंड को सुरक्षा प्रदान करने वाले तरल के उत्पादन में मदद करती हैं। फॉलिक एसिड न्यूरल ट्यूब के विकसित होते समय इसमें असामान्यताएं पैदा होने से बचाता है। इसलिए गर्भावस्था के 12 सप्ताह तक फॉलिक एसिड अनुपूरक लेने की सलाह दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info