healthplanet.net

Posted on

आपको शिशु की हलचल पहली बार शायद 18 से 20 हफ्तों के बीच महसूस होगी। अपने पेट में सबसे पहले आप जो फड़फड़ाहट महसूस करती हैं, उसे अंग्रेजी में क्विकनिंग कहा जाता है। ये शुरुआती हलचल आपको पेट में गैस जैसी महसूस हो सकती है। इसलिए हो सकता है आप ये न जान पाएं कि ये शिशु की पहली हलचल है।

बच्‍चे का आकार
आपका बच्‍चा पांचवे महीने में 8 से 12 इंच के बीज लंबाई पा चुका होगा। उसका वजन भी 300 से 450 ग्राम के आसपास होगा। उसकी मांसपेशियां और हड्डियां धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं।

पेट में हलचल करने लगा है बच्‍चा
बच्‍चा इस समय अपने शरीर को धीरे-धीरे प्रयोग में ला रहा है, उसे परख रहा है। इसलिए वह शरीर को स्‍ट्रैच करता है, अंगडाई लेता है, जम्‍हाई भी लेता है, आंखें खोलने की कोशिश करता है, अपना अंगूठा चूसता है और कभी-कभी पेट के अंदर से किक भी मारता है।

चूंकि उसके कान विकसित हो चुके हैं इसलिए उसे बाहर की आवाजें भी सुनाई देती होंगी। आप चाहे तो उससे बातें करने की कोशिश कर सकते हैं, हो सकता है कि वह आपकी आवाज पर प्रतिक्रिया भी दे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info