Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस महीने में बेबी गर्ल का वजन 5.6 से 7.5 किलोग्राम और लंबाई करीब 63.7 सेंटीमीटर हो सकती है। वहीं बेबी बॉय का वजन 6.2 से 8.2 किलोग्राम और लंबाई करीब 64.7 सेंटीमीटर हो सकती है (1)।
आपका शिशु अब खुद को काफी बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकता है। वह आपको गले लगाकर अपना प्यार जताएगा और गोद में आने के लिए वह अपनी बाजुओं को ऊपर उठा लेगा। जब आप मजाकिया चेहरा बनाएं या आवाजें निकालें, तो शायद वह हंस भी सकता है।
आप पाएंगी कि जब आप शिशु से बात करती हैं, तो वह पूरा मन लगाकर आपको देखता रहता है। वह हर रोज यह सीख रहा है कि भाषा किस तरह काम करती है। यदि आप उसे नाम लेकर पुकारें तो हो सकता है वह मुड़कर आपकी तरफ देखे भी।
अब आपके शिशु का शरीरिक विकास काफी तेजी से हो रहा है। अगर आप उसे अपनी गोद में बिठाएं या फिर जमीन पर बिठाएं, तो हो सकता है वह कुछ पलों के लिए बिना सहारे के बैठ जाए।
शिशु को बैठने में मदद करने के लिए उसकी टांगों को अंग्रेजी के 'वी' अक्षर के आकार में फैला दें। ऐसा करने से बैठने पर उसका संतुलन बना रहेगा और उसके गिरने का खतरा भी कम रहेगा।
शिशु को इस अवस्था में बिठाकर उसके सामने खेलने के लिए एक खिलौना रख दें। शिशु को गिरने से सुरक्षा देने के लिए उसके चारों और तकिये लगा दें।
पेट के बल लेटने के लिए शिशु को प्रोत्साहित करती रहें। इससे उसकी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत होने में मदद मिलती है। इससे सिर का नियंत्रण हासिल करने में भी मदद मिलती है, जो बैठ पाने के लिए बहुत जरुरी है। हमारा वीडियो देखकर जानें कि शिशु को पेट के बल किस तरह लिटाया जा सकता है।
आप शिशु की टांगों को मजबूत बनाने के लिए उसे अपनी जांघों पर खड़ा कर सकती हैं और उसे ऊपर-नीचे हल्का उछाल सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |