healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी के पांचवे महीने नाश्ते में शामिल करें ये चीजें :-

1. सुबह के समय आप अपने नाश्ते में अपनी पसंद की चीजें जैसे पोहा, डइली और फ्रूट सलाद खा सकते हैं। इसके साथ आप कोई फ्रूट जूस पी सकते हैं।
2. इसके अलावा साबुत अनाज में आप दलिया, ओट्स और सूजी से बनी खीर भी खा सकते हैं। इससे आपको भरपूर फाइबर की मात्रा मिल सकती है, जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती है।
3. अगर आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में रोटी, हरी सब्जियां और दाल का भी सेवन कर सकते हैं।
4. साथ ही आप हल्का कुछ खाना चाहते हैं, तो ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर खा सकते हैं। इसके साथ आप कोई एक फल का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर का खाने में ये शामिल करें

1. दोपहर के खाने में आप ब्राउन राइस, एक कटोरी हरी सब्जी और दाल खा सकते हैं। आप चाहे तो अलग-अलग तरह की दाल अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
2. नॉनवेज खाना चाहते है, तो ताजा चिकन और अंडा करी खा सकते हैं। इसके साथ आप चावल और रोटी खा सकते हैं।
3. खाना से पहले आप खीरे, चुकंदर, टमाटर और बीजों से बने सलाद का सेवन कर सकते हैं। इससे आप एक बार में कम खाना खाते हैं।
4. इसके अलावा आप लंच में मल्टीग्रेन और एक कटोरी सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके साथ आप छाछ भी ले सकते हैं।

शाम का स्नैक्स रखें हल्का

1. शाम में आप स्प्राउट और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
2. इसके अलावा आप घी में मखाना फ्राई करके खा सकते हैं।
3. आप चाहे तो ग्रीन टी और घर में बने कुछ स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।
4. अगर आपको शाम में फ्रूट्स खाने में परेशानी नहीं हैं, तो आप शाम में फ्रूट सलाद भी ले सकते हैं।

रात के डिनर में खाएं ये चीजें

1. रात का खाना खाने में आप मेथा का पराठा और हरी सीजनल सब्जी खा सकते हैं।
2. आप रात में पनीर पालक और गेंहू की रोटी खा सकते हैं। इसके साथ आप रायता खा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info