Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
5 मंथ प्रेगनेंसी डाइट चार्ट/गर्भावस्था आहार प्लान
प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में किस तरह का आहार लेना चाहिए? गर्भावस्था के पांचवे महीने में गर्भवती को लाइफस्टाइल से लेकर अपने खानपान तक का खास ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल इस अवस्था में बच्चे का शरीर पेट में विकसित हो चुका होता है और गर्भवती जो भी खाती है उसका असर बच्चे पर सीधा पड़ता है। तो इस बात का आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ ना खा लें जिससे फायदा की बजाय नुकसान हो जाए। इसलिए आपके डॉक्टर भी आपको सलाह देते होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान संतुलित आहार लेना चाहिए और अपने डाइट चार्ट का निश्चित रूप से पालन करना चाहिए। ये जानना भी जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के प्रत्येक महीने के दौरान आपके शरीर में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं तो पहले महीने और अन्य महीनों में आहार की जरूरतें भी अलग होती है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और पांचवें महीने में हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां हम बता रहे हैं कि आखिर पांचवें महीने में आपको किस तरह का आहार लेना चाहिए।
प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना यानि कि आपने अपने गर्भावस्था के सफर को आधे से ज्यादा पार कर लिया है तो अब अपने इस सफर को सफलतापूर्वक तय करने के लिए आपको आहार पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रसव के बाद ताकत के लिए कैसे बनाएं गोंद के लड्डू
हरी सब्जियां – इस महीने में आपके लिए हरी सब्जियां सबसे बेहतर आहार है। इससे आपको आयरन व अन्य पोषक तत्व मिलेंगे। आयरन के लिए पालक व ब्रोकली को जरूर खाएं। शिशु के लिए जरूरी है कि आप रोजाना हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें।
सलाद - इस अवस्था में सलाद का सेवन भी काफी फायदा पहुंचाता है। इससे फाइबर मिलता है जो कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। सलाद में आप गाजर, टमाटर, चुकंदर व खीरे को शामिल करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये सब चीजें अच्छी तरह से धुली हों।
तरल पदार्थ – गर्भावस्था के पांचवे महीने में आपको खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। आपको अधिक पानी पीना चाहिए। आपके लिए गन्ने और आम का रस सबसे बेहतर होगा। आप इसे भी पी सकती हैं। दरअसल इनमें प्रचूर मात्रा में कार्बोहाड्रेट व फाइबर होता है। ये दोनों तत्व आपको व बच्चे को स्वस्थ रखेंगे और ताकत देंगे।
फल खाएं – गर्भावस्था के किसी भी महीने में फल आपके लिए उपयोगी हैं। पांचवे महीने में भी आपको फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए। फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर होता है, जो आपको और आपके बच्चे के लिए लाभकारी होता है। आप सेब, केला, संतरा, मौसमी, आंवला और कीवी जैसे फलों को रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ – बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन अति आवश्यक है। डॉक्टर एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए दूसरी व तीसरी तिमाही में 21 ग्राम अतिरिक्त प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं। इसलिए अपने खानपान में प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करें। आप खाने में दालें, पनीर, सोयाबीन, अंडा, चिकन, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल कर सकती हैं।
साबुत अनाज – प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में साबुत अनाज का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में आप गेहूं, चावल, कॉर्न व ओट्स शामिल हैं। इन्हें आप नियमित रूप से आहार में शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |