healthplanet.net

Posted on

पांच महीने का बच्‍चा अपना सिर उठा सकता है और अब उसे किसी के सपोर्ट की जरूरत नहीं है। बच्‍चा लेटने पर अपनी छाती को भी ऊपर उठा सकता है। छाती और सिर को ऊपर उठाने पर बच्‍चे इन अंगों की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। बच्‍चा अपनी टांगों को जोर से मूव करने लगता है और घुटनों के बल भी चलता है।
आपका शिशु अब खुद को काफी बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकता है। वह आपको गले लगाकर अपना प्यार जताएगा और गोद में आने के लिए वह अपनी बाजुओं को ऊपर उठा लेगा। जब आप मजाकिया चेहरा बनाएं या आवाजें निकालें, तो शायद वह हंस भी सकता है।

आप पाएंगी कि जब आप शिशु से बात करती हैं, तो वह पूरा मन लगाकर आपको देखता रहता है। वह हर रोज यह सीख रहा है कि भाषा किस तरह काम करती है। यदि आप उसे नाम लेकर पुकारें तो हो सकता है वह मुड़कर आपकी तरफ देखे भी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info