5 किलो वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:22

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें? एक्सपर्ट से जानें इसके लिए हेल्दी डाइट प्लान

weight loss diet in hindi: अनहेल्दी डाइट, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव बढ़ते वजन या मोटापे के सामान्य कारण माने जाते हैं। आजकल अधिकतर लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। वजन कम करने के लिए वे खाना-पीना कम करते देते हैं, हैवी वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो वेट लॉस (weight loss tips) करने के लिए कई घरेलू उपायों का सहारा भी लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक महीने में काफी हद तक अपना वजन घटा सकते हैं।

क्या कहती हैं डायटीशियन?
डायटीशियन अनम गोलांदाज बताती हैं कि वेट लॉस करना एक आसान काम नहीं है। एक सप्ताह में करीब 500 ग्राम तक वजन कम किया जा सकता है। वही एक महीने में 2-3 किलो तक आसानी से वजन कम किया जा सकता है। हेल्दी वेट लॉस के लिए मोटिवेशन, तसल्ली और हेल्दी डाइट से किया जा सकता है। वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी डाइट को फॉलो करने के साथ ही एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। साथ ही खुद को एक्टिव रखना होता है। अनहेल्दी फूड्स को अवॉयड करना भी जरूरी होता है। हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और अनहेल्दी फूड को अवॉयड करके आप वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं।

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें? (how to lose 5 kgs in 1 month diet plan)
आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक महीने में अपनी 3-4 किलो वजन घटा सकते हैं। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का शरीर और स्वास्थ्य स्थितियां अलग-अलग होती हैं, इसलिए इस डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले आप एक्सपर्ट की राय जरूर लें। जानें वेट लॉस डाइट प्लान-

पहला सप्ताह
दिन की शुरुआत: मेथी का पानी (इसके लिए एक कप पानी में 2 चम्मच मेथी रात को भिगोकर रख दें।)
नाश्ता: एक कप सांबर के साथ 2 इडली, ग्रीन टी और 4 बादाम
मिड मॉर्निंग:फलों से भरा एक कप
लंच: 2 रोटी, 1 कप दाल, 1 कप सलाद। लंच के आधे घंटे बाद छाछ पीना
स्नैक्स: मूंग दाल स्प्राउट्स या एक कप खीरा और गाजर सलाद
डिनर: 1-2 रोटी, एक कटोरी सब्जी, एक कप लो फैट दही, एक कटोरी सलाद 
बेड टी: रात को सोते समय हल्दी वाला दूध

दूसरा सप्ताह
दिन की शुरुआत: मेथी और चिया सीड्स का पानी
नाश्ता: 2 मूंग दाल क्रेप्स, ग्रीन टी और 4 बादाम
मिड मॉर्निंग: 1 कफ मौसमी फल
लंच: 2 रोटी, 1 कप वेजिटेबल करी, 1 कप सलाद और 1 कप लो फैट दही
स्नैक्स: नारियल पानी
डिनर: 2 रोटी, आधा कप मशरूम करी, आधा कप ब्लांच किया हुआ पालक। सोते समय एक कप हल्दी वाला दूध

तीसरा सप्ताह
दिन की शुरुआत: एक कप आंवला जूस या नींबू पानी
नाश्ता: एक कप वेजिटेबल ओट्स, ग्रीन टी और 4 बादाम या अखरोट
मिड मॉर्निंग: एक कप फलों का रस
लंच: आधा कप चावल, 1 रोटी, 1 कप राजमा, 1 कप सलाद। 20 मिनट बाद छाछ
स्नैक्स: एक कप मौसमी फल
डिनर: 2 रोटी, आधा कप दाल, एक कप सलाद, डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा। सोते समय गुनगुना दूध


चौथा सप्ताह
दिन की शुरुआत: नींबू पानी या गेहूं का रस
नाश्ता: आधा कप उपमा, ग्रीन टी और 2 बादाम
मिड मॉर्निंग: एक कप मौसमी फल
लंच: 2 रोटी, एक कप वेजिटेबल करी, 1 कप दाल, आधा कप सलाद और आधा कप लो फैट दही
स्नैक्स: नारियल पानी
डिनर: 1 रोटी, एक कप दाल, आधा कप उबली सब्जियां। सोते समय गुनगुना दूध

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको डॉक्टर या डायटीशिन के अनुसार ही अपना वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए। क्योंकि कई लोगों को एक महीने में अधिक वेट लॉस करना नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के अनुसार ही वेट लॉस किया जाना चाहिए।  

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info