healthplanet.net

Posted on

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो बच्‍चों के दो साल के होने से पहले, उन्‍हें दूध में बॉर्नविटा, हॉर्लिक्‍स और कॉम्‍प्‍लैन जैसे ड्रिंक नहीं पिलाने चाहिए। इनमें कई तरह के विटामिन और अन्‍य चीजें होती हैं जो बच्‍चे के लिए सुरक्षित हो सकती हैं।

दो साल से कम उम्र के बच्‍चों की किडनी और लिवर इन ड्रिंक्‍स को पचाने के लिए तैयार नहीं होते हैं इसलिए इन्‍हें यह ड्रिंक नहीं पिलाने चाहिए।
इनमें अलग-अलग मात्रा में कई तरह के विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं और बढ़ते हुए बच्‍चे को विकास के लिए सही मात्रा में इनकी जरूरत होती है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की पोषण को लेकर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार बेबी को हेल्‍दी ग्रोथ के लिए कई तरह के प्रोटीन और माइक्रोन्‍यूट्रिएंट्स चाहिए होते हैं जिनमें आयरन, जिंक, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12 शामिल हैं।

दूध में बॉर्नविटा, कॉम्‍प्‍लैन या हॉर्लिक्‍स मिलाकर पीने से इस तरह के पोषक तत्‍व आसानी से मिल जाते हैं और दूध को भी फ्लेवर मिलता है जो बच्‍चे को पसंद आता है।
बॉर्नविटा, कॉम्‍प्‍लैन या हॉर्लिक्‍स को दूध में लेने से बच्‍चों को इसका स्‍वाद पसंद आता है और वो आसानी से दूध पी लेते हैं।

इससे आप बच्‍चे को जरूरी पोषक तत्‍व और कैलोरी दे सकते हैं और आपको उसे जबरदस्‍ती ठोस आहार देने की भी जरूरत नहीं है।

चूंकि, इनमें विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है इसलिए ये हेल्‍थ ड्रिंक्‍स बच्‍चे के दांतों को बनाने में सहायता देते हैं और उसकी इम्‍यूनिटी को मजबूत कर उसे बीमारियों से बचाते हैं।
इनमें प्रीबायोटिक फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और बच्‍चों को कब्‍ज से बचाते हैं।

इसमें जरूरी विटामिन जैसे कि विटामिन ए, विटामिन बी2, बी9, बी12, विटामिन डी और आयरन, जिंक, मैग्‍नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज पदार्थ होते हैं जो बच्‍चों की ग्रोथ के लिए आवश्‍यक होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info