healthplanet.net

Posted on

प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही यानि पहले तीन महीनों में पेट नहीं दिखता है। गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही यानि 12वें हफ्ते से बेबी बंप दिखना शुरू हो जाता है। इस समय गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है और एम्निओटिक फ्लूइड भी बढ़ जाता है जिससे पेट का साइज बढ़ जाता है।

हर महिला का बेबी बंप अलग तरह से बढ़ता है। सामान्‍य तौर पर 12वें हफ्ते में बेबी का साइज नींबू जितना होता है। शिशु को जगह देने के लिए आपका गर्भाशय बढ़ने लगता है इसलिए आपको इस समय हल्‍का-सा पेट निकला हुआ लग सकता है।

वहीं 16वें हफ्ते(4 महीने) में बच्‍चा एवोकाडो जितना हो जाता है।

हर महिला और हर बेबी बंप अलग होता हैं। इसका कोई सटीक समय नहीं हैं की आपका पेट कब दिखना शुरू होगा। पेट तब दिखने लगता हैं जब आपका बढ़ता हुआ गर्भाशय प्यूबिक बोन से ऊपर फैलने लगता हैं। यह तब शुरू होता हैं जब आप लगभग १२ सप्ताह की गर्भवती होती हैं। इससे पहले गर्भाशय श्रोणि के अंदर रहता हैं जो की दिखाई नहीं देता हैं।

दूसरी तिमाही में पेट का उभार दिखने जैसा होता हैं। १६ से २० सप्ताह के बीच यह दिखाई देने लगता हैं की आपके बच्चे की वृद्धि हो रही हैं लेकिन कुछ महिलाओं की दूसरी तिमाही के आखरी चरणों में और तीसरी तिमाही में भी उनका पेट कुछ ख़ास दिखाई नहीं देता हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं की दूसरी तिमाही चौथे महीने से लग जाती हैं। दूसरी तिमाही में आपको महसूस होता हैं की आपका शिशु इधर-उधर घूमना शुरू कर देता हैं और आपका शरीर भी अलग दिखने लग जाता हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info