healthplanet.net

Posted on

4 महीने के शिशु का वजन कैसे बढ़ाए?
​शिशु के धीमे विकास का कारण

नवजात शिशु को हर दो से तीन घंटे में दूध पिलाना चाहिए। समय के साथ बच्‍चे की भूख बढ़ती जाती है। आमतौर पर वजन बढ़ने के लिए शिशु जितनी कैलोरी खर्च करता है, उससे ज्‍यादा कैलोरी उसे मिलनी चाहिए।

शिशु ठोस आहार के लिए कब तैयार होगा?

आप शायद यह सोच रही हों कि शिशु को ठोस आहार खिलाना शुरु करने का सही समय क्या है। बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह है कि शिशु को छह महीने का होने तक केवल स्तनपान कराना ही बेहतर है। जीवन के शुरुआती छह महीनों में शिशु को स्तनदूध या फॉर्मूला दूध से सभी जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

हालांकि, कुछ मामलों में डॉक्टर शिशु को चार से छह महीने की उम्र के बीच ठोस आहार शुरु करने की सलाह देते हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब शिशु का पर्याप्त वजन न बढ़ रहा हो, वह पहले से फॉर्मूला दूध पी रहा है या फिर किसी चिकित्सकीय कारण जैसे कि गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स आदि की वजह से छह महीने की उम्र से पहले ठोस आहार शुरु करना जरुरी है।

डॉक्टर आपको बताएंगे कि ठोस आहार की शुरुआत कैसे करनी है। इसके बावजूद, कुछ ऐसे भोजन हैं जो शिशु को छह महीने तक या इसके बाद भी नहीं देने चाहिए।

मामला चाहे कुछ भी हो हमेशा ठोस आहार शुरु करने से पहले डॉक्टर से बात करें। यह खासतौर पर तब जरुरी है जब आपका शिशु समय से पहले जन्मा हो, क्योंकि उसका ठोस आहार शुरु करने का समय अलग होगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info