Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नवजात से लेकर 4 महीने तक के बच्चे को दूध पिलाने के टिप्स
शिशुओं की पोषण संबंधी आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं क्योंकि हर बच्चा अलग होता है।
कैसे पता करें कि बच्चा भूखा है?
शिशु बार-बार अपना मुँह खोलेगा और अपना सिर स्तन या बोतल की ओर घुमाएगा।
वह अपनी उंगलियों या हाथों को चूसेगा।
बेहद चिड़चिड़ा हो जाएगा और मुट्ठी भींचकर रोएगा।
एक संतुष्ट बच्चे के लक्षण
बच्चा स्तन या बोतल के तरफ कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएगा।
दूध पीने के तुरंत बाद सो जाएगा।
दूध पीते पीते हाथ रिलैक्स हो जाएगा और धीरे-धीरे चूसेगा।
बच्चे को दूध पिलाने से संबधित याद रखने योग्य अन्य बातें
बच्चों के विकास में अचानक तेजी आती है। कुछ शिशुओं के लिए यह दूसरे सप्ताह की शुरुआत में और फिर से तीसरे से छठे सप्ताह के बीच हो सकता है।
छोटे शिशुओं में दूध उलटना आम है क्योंकि ग्रासनली और पेट को जोड़ने वाली पेशी अभी अपरिपक्व होती है। इससे कारण पेट से दूध दोबारा बाहर आ सकती है।
मल त्याग कभी-कभी हर फीडिंग के बाद या दिन में एक बार या तीन दिन में एक बार हो सकता है, यह हर शिशु में भिन्न होगा। आप बस बच्चे के दूध पीने की समय-सारणी का पालन करें, सब कुछ ठीक रहेगा।
अगर भोजन की बात की जाए, तो एक 1 महीने के बच्चे के लिए सभी भोजन तरल पदार्थ होंगे। शिशुओं को ठोस आहार देने से बचें जब तक कि वे कम से कम छह महीने के न हो जाएं।
जब स्तनपान कराएं, तब सुनिश्चित करें कि दोनों स्तनों से पिलाएं। इस तरह शिशु को लगातार दूध मिल सकेगा और स्तनों में भारीपन भी महसूस नहीं होगा। एक स्तन का दूध खत्म करने में बच्चे को 5 से 15 मिनट के बीच का समय लग सकता है। स्तनों को बहुत जल्दी बदलने से आपके बच्चे को पर्याप्त मात्रा में हिंडमिल्क नहीं मिल्क पाएगा जो बेहद पौष्टिक और पेट भरने वाला होता है।
स्तन बदलते वक्त हर बार अपने बच्चे को डकार दिलाना सुनिश्चित करें। बहुत अधिक दूध उलटने वाले शिशुओं को अधिक बार डकार दिलाना जरूरी हो सकता है।
2 महीने के बच्चे के लिए भोजन के विकल्प सीमित होते हैं। हालांकि यह बात 3 महीने के शिशु के लिए भी सच है। खाद्य के लिए छह महीने तक के शिशुओं के लिए आदर्श आहार माँ का दूध या फॉर्मूला दूध है। यदि किसी कारण से आपको ठोस आहार देना जल्दी शुरू करने की आवश्यकता है, तो आप 4 महीने के शिशु के लिए भोजन अपने डॉक्टर के परामर्श के साथ शुरू कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |