healthplanet.net

Posted on

चाह महीने का शिशु क्या-क्या कर सकता है?
आपका शिशु अब अपने आसपास की चीजों को देखने-खोजने के लिए काफी उत्सुक हो रहा है। नई चीजों को समझने और खोजने के लिए उसे अलग-अलग बुनावट वाले कपड़े, या फिर हिलाने के लिए झुनझुना देकर देखें।

आसपास हो रही गतिविधियों से शिशु का ध्यान अब आसानी से भंग हो जाएगा। इससे आपको उसे दूध पिलाने में मुश्किल हो सकती है।

शिशु की दृष्टि विकसित हो रही है, और अब वह एक ही रंग के विभिन्न रंगतों में अंतर कर सकता है, जैसे कि लाल और नारंगी। अब छोटे-छोटे हिलने वाले चटकीले रंगों के खिलौने और प्ले जिम उसका ध्यान आकर्षित करेंगे।

चार महीने के शिशु को फुर्तीला बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है?
शिशु को पेट के बल लिटाएं, इस तरह आप उसे अपनी भुजाओं और टांगों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। देखें कि पेट के बल लेटकर वह ऊपर उठने का प्रयास करता है या नहीं।

वह अपनी बाजूओं के सहारे अपना सिर और कंधे ऊंचे उठा सकता है। यह मिनी पुश-अप शिशु की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है और इस तरह शिशु आसपास हो रही हलचल को बेहतर तरीके से देख सकता है।

आपका शिशु अचानक पेट के बल से पलटकर पीठ के बल आकर आपको (और खुद को भी!) हैरान भी कर सकता है। शिशु अक्सर जिस तरफ पलटता है, उस तरफ आप कोई खिलौना दिखाकर शिशु को आकर्षित करें, ताकि वह फिर से पलटने का प्रयास करे। आपकी खुशी उसे प्रोत्साहित और आश्वस्त करेगी।

शिशु को हर समय गोद में उठाए न रहें, उसे बिस्तर या जमीन पर खुद खेलने दें। कई घरों में माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी या फिर आया शिशु को अधिकतर समय गोद में ही रखते हैं। मगर ऐसा करने से शिशु को जमीन पर खेलने का समय कम मिलता है। अपने परिवार के सदस्यों और ​जो भी शिशु की देखभाल करता हो, उनसे बात करें। शिशु को नई चीजें व कौशल सीखने-समझने का समय व मौका दें, हालांकि उसपर नजर बनाए रखें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info