healthplanet.net

Posted on

इस सप्‍ताह में शिशु का विकास तेजी से होता है। इस सप्‍ताह में भ्रूण का आकार लगभग खसखस के बीज जितना होता है। इस समय भ्रूण का आकार काफी छोटा है और उसके आसपास एम्निओटिक फ्लूइड बन गया है। भ्रूण इस दौरान कोशिकाओं की तीन भिन्‍न परतों से बना है जिससे शरीर के विशेष अंगों का विकास होगा।

चार सप्‍ताह की प्रेगनेंसी का मतलब है कि आप एक महीने प्रेगनेंट हैं। इस समय शिशु कोशिकाओं का संग्रह है जिसे ब्‍लास्‍टोसिस्‍ट कहते हैं। इस सप्‍ताह में शिशु का विकास तेजी से होता है। इस सप्‍ताह में भ्रूण का आकार लगभग खसखस के बीज जितना होता है।
इस समय भ्रूण का आकार काफी छोटा है और उसके आसपास एम्निओटिक फ्लूइड बन गया है। भ्रूण इस दौरान कोशिकाओं की तीन भिन्‍न परतों से बना है जिससे शरीर के विशेष अंगों का विकास होगा। अंदरूनी परत एंडोडर्म है जो शिशु के पाचन तंत्र, लिवर और फेफडों में विकसित होगी। मध्‍य परत मेसोडर्म है जो शिशु के दिल, यौन अंगों, हड्डियों, किडनी और मांसपेशियों में विकसित होगी। बाहरी परत एक्‍टोडर्म है जो तंत्रिका तंत्र, बालों, आंखों और त्‍वचा की बाहरी लेयर को बनाएगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info