4 माह के बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 13:19

4-6 महीने के बच्चों के लिए आहार

आपके बच्चे का पेट अभी बहुत छोटा सा है। इसका मतलब है कि आपको अपने बच्चे को ठोस आहार देने की शुरूआत थोड़ी मात्रा में और धीरे करने की आवश्यकता है। 4-6 महीने के बच्चों को निम्नलिखित खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं, आइए जानें;

केला – केला सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ भी है। वास्तव में यह फल बहुत मुलायम और सरलता से मैश किया जा सकता है। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद है जो बच्चों के लिए एक अच्छा मिनरल है।
चावल – चावल भी बच्चों के लिए अच्छा होता है। इसे अच्छे से उबालें, पूरा पकने के बाद इसे मैश करें और दूध में मिलाकर बच्चे को दें।
ओटमील – आप अपने बच्चे को चावल की तरह ही दूध में ओट्स मिलाकर भी दे सकती हैं। ओट्स में फाइबर और मिनरल की मात्रा पर्याप्त होती है।
एवोकाडो – केला की तरह ही एवोकाडो भी मुलायम होता है और इसे सरलता से मसला जा सकता है। यह फल विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है।
सेब – आप अपने बच्चे को सेब भी दे सकती हैं। सेब को पहले अच्छी तरह से छील कर काटें और बीज निकाल लें। यदि आप छिलके को नहीं हटाना चाहती है तो सेब को अच्छी तरह पीस लें और बच्चे को दें।
गाजर – गाजर को उबालें और इसे मैश करके अपने बच्चे को दें। हो सकता है कि आपके बच्चे को स्वाद उतना पसंद न आए, लेकिन यह उसके लिए एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है।
मटर – हरे मटर को उबाल कर मैश किया जा सकता है। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर आप अपने बच्चे को दे सकती हैं।
आलू – उबले हुए आलू में एक चुटकी नमक मिलाकर मैश कर लें और अपने बच्चे को दें। इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो आपके बच्चे को पसंद आएगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info