healthplanet.net

Posted on

35 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु अब एक बड़े खरबूजे जितना भारी हो गया है, लगभग 2.4 किलोग्राम। उसकी लंबाई करीबन 46.2 सें.मी. (18.2 इंच) हो गई है। अगले कुछ हफ्तों में उसका प्रतिदिन करीब 28 से 30 ग्राम वजन बढ़ेगा।

संभव है कि आप केवल अपने पेट को देखकर ही यह बता पाएं कि शिशु किस तरह की हलचल कर रहा है। गर्भ में शिशु किस अवस्था में है, इस आधार पर आप शिशु के उलटने-पलटने पर उसका उतार-चढ़ाव देख सकेंगी या फिर हिचकियां आने पर आप लयबद्ध हरकत महसूस कर सकती हैं।

चूंकि अब शिशु बड़ा होता जा रहा है, उसकी हलचल पर आपको थोड़ा असहज महसूस हो सकता है।जैसे-जैसे आपका शिशु गर्भ में ज्यादा जगह घेरने लगता है, उसके चारों तरफ मौजूद एमनियोटिक द्रव स्वत: घटने लगता है। हालांकि, आपकी गर्भावस्था अब जल्द ही समाप्त होने वाली है, मगर अब भी आपके शिशु को जन्म से पहले थोड़ा-बहुत विकास करना है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info