Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
25 से 45 साल तक के लोगों का खाली पेट Blood Sugar Level कितना होना चाहिए? उम्र के हिसाब से ऐसे करें कंट्रोल
Diabetes control tips: डायबिटीज को सही तरीके से कंट्रोल करने के लिए उम्र के अनुसार सही फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल का पता होना जरूरी है। साथ ही जानें खाली उम्र के अनुसार डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
उम्र के अनुसार ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level By Age)
Sugar Level Kitna Hona Chahiye: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि डायबिटीज होना या न होना काफी हद तक हमारी जीवनशैली पर निर्भर करता है। जिसका मतलब है कि अगर हमारा लाइफस्टाइल मेंटेन्ड है, हम सही डाइट लेते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो डायबिटीज जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ठीक उसी प्रकार डायबिटीज को मेंटेन करने की बात आती है, तो उसके लिए भी लाइफस्टाइल को सही रखना जरूरी है। यही कारण है कि डायबिटीज जैसी बीमारियां आजकल की युवा पीढ़ी में भी लगातार फैल रही है। इस लेख में हम आपको इसी उम्र के लोगों को बताएंगे कि उनका खाली पेट ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए। चलिए जानते हैं अलग-अलग उम्र के अनुसार उनके फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल के बारे में -
1- 25 से 35 की उम्र में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल
एक स्वस्थ पुरुष व महिला जिसकी उम्र 25 से 35 के बीच है, उसका खाली पेट ब्लड शुगर लेवल 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) होना चाहिए। अगर फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल इस से ज्यादा है, तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है। वहीं अगर फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल इस से भी कम है, तो यह हाइपोग्लाइसीमिया का संकेत है, जो कि एक खतरनाक बीमारी है।
2- 35 से 45 में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल
35 से 45 की उम्र में आते-आते व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा पड़ जाता है, लेकिन फिर भी अगर उसे डायबिटीज नहीं है तो ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dL से कम होना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल 100 से 125 mg/dL है, तो उसे प्री-डायबिटिक्स डायग्नोस किया जाता है, जिसका मतलब है उसे डायबिटीज होने का खतरा है। वहीं ब्लड शुगर 126 mg/dL या उस से ऊपर जाने पर व्यक्ति को डायबिटीज डायग्नोस किया जाता है।
3- उम्र के अनुसार डायबिटीज कंट्रोल
डायबिटीज या प्री-डायबिटीज को उम्र के अनुसार कंट्रोल करना ज्यादा आसान रहता है। 25 से 35 की उम्र में अगर ब्लड शुगर 100 से ऊपर जा रहा है, तो नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल में जांच करते रहना चाहिए। वहीं 35 से 45 की उम्र में यह समस्या हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर अपनी डाइट व लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने की टिप्स लेने चाहिए।
4- खाने के 2 से 3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल
एक स्वस्थ व्यक्ति के खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद तक ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dL होना नॉर्मल है। वहीं एक डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति के लिए खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dL से कम होना सामान्य होता है। वहीं अगर खाना खाने के बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dL से ज्यादा और डायबिटीज व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dL से ज्यादा है, तो डॉक्टर से जांच जरूरी है।
5- किन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप डाइट में क्या ले रहे हैं। उदाहरण के लिए यदि आप खाने में कोई मीठी चीज खा रहे हैं, तो उसमें मौजूद शुगर लेवल और आपके द्वारा उस चीज को खाई गई मात्रा के अनुसार भी आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको अपने शुगर लेवल में किसी प्रकार की कन्फ्यूजन है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
| --------------------------- | --------------------------- |