32 सप्ताह में गर्भ में बच्चा कैसे चलता है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 12:29

आपकी प्रेगनेंसी का 32वां सप्‍ताह मतलब आप अपनी गर्भावस्‍था के आठवें महीने में चल रही हैं। अब बच्‍चे के जन्‍म में केवल एक महीना भर बचा है।

बच्‍चे का विकास-
आपके बच्‍चे का आकार अब 15 से 17 इंच के आसपास होगा। उसका वजन भी लगभग 1.6 से 1.8 किलो के बीच होगा। देखने में वह अब एक नवजात शिशु जैसा ही लगेगा। उसके सभी प्रमुख अंगों का विकास हो चुका है फेफड़ों को छोड़कर। वह आपके गर्भाशय में हाथ-पैरों को सिकोड़े हुए नीचे की ओर सिर वाली पोजिशन में आ गया होगा। अगर वह इस‍ स्थिति में नहीं है तो आने वाले कुछ समय में ऐसी स्थिति में आ जाएगा।

आप अपनी गर्भावस्‍था के अंतिम चरण में हैं। इस समय बच्‍चे का आकार ऐसा है कि उसने आपके गर्भाशय को घेर रखा है इसलिए वह अब पहले की तरह आपके पेट में उछल कूद नहीं कर सकता। अब उसके करवट लेने या हाथ-पैरों को हिलाने-डुलने की गतिविधियां होती रहेंगी।
अब आपको उसके मूवमेंट पर पूरा ध्‍यान रखना है। इनमें कमी या तेजी होते ही अपने डॉक्‍टर से संपर्क कीजिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info