Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आपके शिशु का वजन एक नारियल के बराबर, लगभग 1.5 किलोग्राम हो गया है। उसके पतले लेनुगो बाल अब झड़ना शुरु हो गए हैं और वह अब और अधिक नवजात शिशु जैसा दिखने लगा है। उसकी लंबाई सिर से एड़ी तक करीब 41.1 सें.मी. (16.2 इंच) हो गई है।
आप विश्वास करें या नहीं, मगर अभी भी आपके शिशु का बहुत सारा विकास बाकी है। आप उम्मीद कर सकती हैं कि जन्म से पहले उसे अभी कम से कम 900 ग्राम वजन और बढ़ाना है। जैसे-जैसे उसका वजन बढ़ रहा है, उसकी झुर्रीदार त्वचा की सिलवटें अब धीरे-धीरे कम होती जा रही होंगी।
क्या आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वह आपके एमनियोटिक द्रव को विशेष स्वाद और गंध प्रदान करता है? आपके शिशु का मस्तिष्क और स्वाद कलिकाएं अब इतनी परिपक्व हो गई हैं कि वह जो द्रव निगल रहा है उसका स्वाद अनुभव कर सकता है। इस बात के प्रमाण भी हैं, जो ये बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भोजन खाती हैं, वे खाद्य पदार्थ ही शिशु की ठोस आहार की पसंद को तय करते हैं।
आपका शिशु हर समय बढ़ रहा है, इसलिए अब गर्भ में हिलने-डुलने के लिए उसके पास अधिक जगह नहीं है। सीमित जगह होने के कारण, वह शायद अब अपनी टांगे मोड़कर अपनी छाती से सटा लेगा, जैसी की गर्भ में शिशु की आदर्श अवस्था होती है।
हालांकि, उसके पास हिलने-डुलने के लिए ज्यादा जगह नहीं है, आपका शिशु इस अवस्था में भी फुर्तीला बना रहेगा। हो सकता है आप पाएं कि तीसरी तिमाही में उसके पैर की मार और हिलना-डुलना आपको थोड़ा अलग सा महसूस हो रहा है, मगर उसकी हलचल का पैटर्न समान ही रहेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि शिशु आमतौर पर शाम के समय अधिक सक्रिय रहगर्भावस्था के 31वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
शिशु के जन्म से पहले अंतिम कुछ सप्ताहों में आप सांस की कमी महसूस कर सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका गर्भाशय इतना बड़ा हो गया है कि यह आपके मध्यपट (डायाफ्राम) पर दबाव डालने लगता है। डायाफ्राम शरीर के बीच में बड़ी समतल मांसपेशी होती है, जो आपको सांस लेने में मदद करती है।
जब तक शिशु खिसक कर नीचे आपके श्रोणि क्षेत्र में नहीं आ जाता, तब तक यह श्वासहीनता बनी रहेगी। पहली बार की गर्भावस्थाओं में शिशु करीब 36 सप्ताह की गर्भावस्था तक नीचे आ जाता है। वहीं, यदि आप पहले भी माँ बन चुकी हैं, तो संभव है शायद जन्म से पहले तक शिशु नीचे न खिसके। यदि आप अपनी गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करती रही हैं, तो अब हल्के व्यायाम करने से आपको श्वासहीनता से राहत में मदद मिल सकती है।
क्या आपको बढ़े हुए पेट की वजह से पीठ में दर्द होने लगा है? कोशिश करें कि आप कोई भारी चीज न उठाएं, क्योंकि इससे आपके कोमल अस्थिबंधों पर दबाव पड़ेगा। बहरहाल, यदि आप पहले से एक छोटे बच्चे की माँ हैं, तो आपके लिए इस सलाह का पालन कर पाना मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर आपको मेटरनिटी बेल्ट की सलाह दे सकती हैं, जो आपकी पीठ को सहारा देगी।
गर्भावस्था के बढ़ने पर कूल्हों में दर्द होना भी सामान्य है। आपके श्रोणि क्षेत्र में अस्थिबंध इतने शिथिल हो सकते हैं कि इसका असर उस जोड़ पर भी पड़ सकता है, जो श्रोणि क्षेत्र की हड्डियों को एक साथ थामे हुए होता है। यह शिथिलता सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (एसपीडी) का कारण बन सकती है, जो कि काफी पीड़ादायी होता है।ता है, तो आगे भी आपको इसी समय उसकी हलचल महसूस होती रहेंगी।
| --------------------------- | --------------------------- |