31 सप्ताह कितने महीने होते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 12:21

31सप्ताह7.13424महीने होते
क्या आप यकीन कर सकती हैं कि 31 हफ्तों में आपके शिशु की पाँचों इंद्रियाँ पूरी तरह से विकसित हो जाती हैं? वह अब पहले से अधिक स्मार्ट भी हो जाता है, जबकि आप खुद को अधिक भुलक्कड़ पा सकती हैं!इस हफ्ते आपका शिशु लगभग 46 cms का होता है, और यह जन्म के समय अपनी औसत लंबाई से केवल 7 cms ही कम रहता है। REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद की एक अवस्था होती है,जो इतनी अहम होती है कि कुछ अनुसंधानकर्ता कहते हैं कि मानव में 3 अवस्थाएँ होती हैं- जागने, सोने और REM वाली नींद में।

आपके शिशु के मस्तिष्क में कनेक्शन या साइनैप्सेस लाखों की संख्या में बन रहे होते हैं और उन्हें अपनी नन्हीं घिरी हुई दुनिया में प्राप्त होने वाले उद्दीपन से मदद मिलती रहती है। आपकी आवाज़, घर का शोर, छन कर आती रोशनी, गतिविधि और संगीत इत्यादि से इन अहम कनेक्शनों के निर्माण में मदद मिलेगी।
इस हफ्ते, ब्रैक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शंस पर ध्यान दें, जो गर्भावस्था के अंतिम समय में होना आम माने जाते हैं और अक्सर इन्हें "फॉल्स-लेबर” के नाम से जाना जाता है, जो लगभग 30 सेकंड के लिए रहता है। बार-बार संकुचन या कॉन्ट्रैक्शन होना, समय पूर्व होने वाले प्रसव का संकेत हो सकता है, इसलिए अपने डॉक्टर से बात करना न भूलें।

अपने स्तनों से किसी भी प्रकार के रिसाव पर ध्यान दें। पीला तरल जिसे कोलोस्ट्रम या 'प्रीमिल्क’ कहा जाता है, शिशु का पहला आहार होता है, और आपका शरीर शिशु के आगमन के लिए तैयार हो रहा होता है। कई महिलाओं में तीसरे ट्राइमेस्टर में स्ट्रैच मार्क्स पैदा हो जाते हैं, हालाकिं उन्हें बनने से रोकने के लिए कुछ किया नहीं जा सकता।
अपने शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप जो कर सकती हैं वह करें, क्योंकि इस अवस्था में यह कम हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info