3 महीने में पेट कितना दिखता है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 14:43

प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही यानि पहले तीन महीनों में पेट नहीं दिखता है। गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही यानि 12वें हफ्ते से बेबी बंप दिखना शुरू हो जाता है। इस समय गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है और एम्निओटिक फ्लूइड भी बढ़ जाता है जिससे पेट का साइज बढ़ जाता है।

अगर आप दूसरी बार प्रेगनेंट हैं, तो हो सकता है कि आपका बेबी बंप जल्‍दी दिखने लगे। आमतौर पर दूसरी प्रेग्‍नेंसी में पहली तिमाही में बेबी बंप जल्‍दी दिखना नॉर्मल बात होती है।

पहली प्रेग्‍नेंसी से पेट की मांसपेशियां स्‍ट्रेच हो जाती हैं और कभी-कभी ये अपने नॉर्मल साइज में नहीं आती हैं। इसकी वजह से दूसरी प्रेग्‍नेंसी में बेबी बंप जल्‍दी दिख सकता है।

ओवरवेट और ओबीज महिलाओं में तीसरी तिमाही तक बेबी बंप नहीं दिख सकता है। अगर आपका वजन ज्‍यादा है तो हो सकता है कि आपका पेट ज्‍यादा न दिखे।

हर महिला का बेबी बंप अलग तरह से बढ़ता है। सामान्‍य तौर पर 12 हफ्ते में बेबी का साइज नींबू जितना होता है। शिशु को जगह देने के लिए आपका गर्भाशय बढ़ने लगता है इसलिए आपको इस समय हल्‍का-सा पेट निकला हुआ लग सकता है।

वहीं 16वें हफ्ते में बच्‍चा एवोकाडो जितना हो जाता है और 20वें हफ्ते में केले और 24वें हफ्ते में खरबूजे जितना होता है।

प्रेग्‍नेंसी की तीसरी तिमाही के 28वें हफ्ते में आते ही बेबी का साइज बैंगन जितना होता है और 35वें सप्‍ताह तक अनानास जितना। इसके हिसाब से ही आपके पेट का आकार बढ़ता रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info