healthplanet.net

Posted on

जानें, दूसरी गर्भावस्था के बारे में दिलचस्प बातें।

गतिविधि महसूस करती हैं

एक मां अपने गर्भ के अंदर बच्चे की गतिविधि को महसूस कर सकती है। पहली गर्भावस्था के दौरान आप उन गतिविधियों को एसिडिटी समझने की भूल कर लेती हैं, लेकिन दूसरी गर्भावस्था के दौरान यह आपके लिए स्पष्ट हो जाता है कि वो आपके बच्चे की गतिविधि है। इससे आपका शरीर और अधिक सक्रिय हो जाता है।

थकान

आप पहले से ही गर्भावस्था के कारण होने वाले थकान का सामना कर चुकी होती हैं। शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाने के कारण थकान महसूस होने लगता है। प्रोजेस्टेरोन का प्रभाव गर्भधारण के एक महीने बाद दिखता है इसलिए इस बार गर्भाधारण के एक सप्ताह के बाद आपको थकान महसूस हो सकती है।

बेबी बंप

आपकी प्रेगनेंसी बंप समय के पहले बाहर आ सकती है। आपकी पहली गर्भावस्था के दौरान आपके एब्डॉमिनल एरिया में अधिक खिंचाव आता है तो इसलिए दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप में अधिक खिंचाव नहीं आएगा।आपको बहुत ज्यादा तनाव नहीं होगा लेकिन बंप का आकार पहले से अधिक नहीं होगा।

स्पॉटिंग

आप अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान ऐंठन और स्पॉटिंग का अनुभव सामान्य रूप से करेंगी। फर्टिलाइजेशन के 6 से 12 दिन के अंदर आप ये अनुभव कर सकती हैं। जब भ्रूण गर्भाशय की दीवार से जुड़ा होता है तो फर्टिलाइजेशन उस अवधि के दौरान ही होता है।

वजन बढ़ना

समय से पहले वजन का बढ़ना दूसरी प्रेगनेंसी के लक्षणों में से एक है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक महिला के शरीर की मांसपेशियों में पहली प्रेग्नेंसी के बाद खिंचाव आ जाता है तो इसलिए दूसरी प्रेगनेंसी के बाद ज्यादा खिंचाव होना स्वभाविक होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info