healthplanet.net

Posted on

छब्बीसवें हफ्ते की गर्भावस्था में शिशु का विकास - Baby development in 26th week of pregnancy in Hindi. आपका बच्चा इस बिंदु पर काफी धीरे-धीरे बढ़ रहा होता है। वज़न में लगभग 900 ग्राम और लंबाई में 14 इंच का हो जाता है। 26वें हफ्ते के दौरान शिशु की पलकें (जो अभी तक बंद थीं) अपने आप खुलना और झपकना शुरू कर देती हैं।
अब आप अपनी प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही से बस कुछ ही दिन दूर हैं। मतली या एंग्‍जायटी जैसी समस्‍याएं अब दूर हो चुकी हैं और आप अपने इस सफर के आखिरी चरण में कदम रखने वाली हैं।

गर्भावस्‍था के 26वें हफ्ते में आप महसूस करेंगी कि आपकी नींद फिर से उड़ने लगी है। बच्‍चे की हलचल, शरीर खासकर पेट के बढ़े वजन की वजह से होने वाली असहजता आपको परेशान कर रही होगी। खैर कोशिश कीजिए शांत बने रहने की क्‍योंकि आने वाले दिनों में तो वैसे भी आप सो नहीं पाएंगी। आपका नन्‍हा मेहमान आपकी रातों की नींद उड़ाए रखेगा। देखिए क्‍या हैं इस समय के आपके लक्षण।
प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
इस सप्‍ताह आपका गर्भाशय नाभि से 2 इंच और आगे पहुंच चुका है। अब आपको शिशु की किक, पंच और हिचकियां महसूस होने लगेंगी। अगर शिशु की मूवमेंट में कोई कमी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्‍टर को बताएं। पैरों में ऐंठन ज्‍यादा महसूस होगी और खासतौर पर रात के समय इसकी वजह से सोने में दिक्‍कत होगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info