healthplanet.net

Posted on

अब आप लगभग छह महीने प्रेगेनेंट हैं और गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही लगभग खत्‍म होने वाली है। आप डिलीवरी के लिए शरीर को तैयार करने के लिए योग और मेडिटेशन की मदद ले सकती हैं। गर्भावस्‍था के 25वें हफ्ते का अर्थ है कि आप गर्भावस्‍था की तीसरी तिमाही में पहुंच चुकी हैं।
25 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब करीब 660 ग्राम हो गया है, जितना कि एक औसत शलगम का होता है। सिर से एड़ी तक उसका माप अब 34.6 सें.मी. (13.6 इंच) है।

अब उसका लंबा और पतला-दुबला शरीर, गोलमटोल होना शुरु हो रहा है। जब ऐसा होता है, तो उसकी झुर्रीदार त्वचा से सिलवटे दूर होने लगती है और वह और अधिक नवजात शिशु जैसा दिखने लगता है। शिशु की यह चर्बी उसे जन्म के बाद शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करेगी।

शिशु के सिर की त्वचा में बालों का उगना जारी रहेगा। यदि आप देख सकतीं, तो जान पाती कि उसके बालों का अपना रंग और प्रकृति है। शिशु के शुरुआती बाल अक्सर झड़ जाते हैं और उनकी जगह नए बाल ले लेते हैं।

शिशु की ज्ञानेंद्रिया भी और अधिक परिष्कृत या विकसित होना जारी रखेंगी। हालांकि, उसकी पलकें अभी भी बंद हैं, मगर उसकी आंखों में अब 'रॉड्स' और 'कोन' नामक कोशिकाएं मौजूद हैं, जिनकी वजह से वह रोशनी को महसूस कर पाता है। यदि आप अपने पेट पर टॉर्च की रोशनी डालेंगी, तो हो सकता है इसकी प्रतिक्रिया में आप शिशु की हलचल महसूस कर पाएं।

जैसे-जैसे आपके शिशु की स्वाभाविक क्रिया (रिफ्लेक्सेस) और उसके सुनने की शक्ति बेहतर होती जाती है, वह अचानक आई तेज आवाज के प्रति उछलकर या पैरों को मारकर प्रतिक्रिया दे सकता है। आप निस्संदेह उसकी हलचल महसूस कर सकेंगी! आपकी गर्भावस्था का यह विशेष समय है, क्योंकि आप और आपका शिशु एक-दूसरे को महसूस करने और प्रतिक्रिया देने लगे हैं।
गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

3 Dart, LLC for BabyCenter
हो सकता है आपको अपनी पीठ, टांगों, सिर सब जगह दर्द महसूस हो रहा हो! हॉर्मोन वृद्धि और अतिरिक्त वजन बढ़ने से आपको पूरे शरीर में दर्द हो सकता है। यहां जानें कि अगले कुछ महीने आप इस दर्द से आराम कैसे पा सकती हैं।

हो सकता है आप पाएं कि आपके स्तन भी बड़े हो रहे हैं और आपकी ब्रा का माप भी बढ़ गया है। यह एकदम सामान्य है। आपके स्तन जन्म के बाद शिशु को स्तनपान करवाने के महत्वपूर्ण कार्य के लिए तैयार हो रहे हैं। यदि आपके स्तनों का माप नहीं बढ़ा है, तो भी चिंता न करें। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप अपने शिशु के लिए दूध का उत्पादन नहीं कर पाएंगी।

अब आपको अक्सर आराम करने की जरुरत महसूस होती होगी। चाहे आपको फिर से थकान होने लगी हो, मगर खुद को क्रियाशील बनाए रखें। हालांकि, कोशिश करें कि सोने के समय के आसपास आप व्यायाम न करें। शाम के समय अधिक क्रियाशील एवं सक्रिय रहने से आपको रात में नींद आना मुश्किल हो सकता है। चहलकदमी के लिए जाना या हल्के व्यायाम करना सही है, गर्भावस्था के लिए सबसे बेहतरीन व्यायामों के बारे में यहां जानें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info