Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लड़कियां अपनी हाइट कैसे बढ़ाएं? जानें लंबाई रुकने का कारण और बढ़ाने के उपाय
लड़कियों की हाइट ग्रोथ पीरियड्स के बाद रूक जाती है या फिर बहुत कम बढ़ पाती है। जिसकी वजह से उनकी ग्रोथ अधूरी रह सकती है।
लंबाई आपकी व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है। लड़कियों के लिए भी ये बेहद अहम है। लंबी हाइट आपको एक अच्छी पर्सनालिटी के साथ-साथ आत्मविश्वास देती है। इससे लड़कियों की सुंदरता भी बढ़ती है। चाहे इंटरव्यू हो या किसी भी मीटिंग में आप काफी कॉन्फिडेंट नजर आते हैं। लेकिन लड़कियों की हाइट ग्रोथ जल्दी रूक जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी उनकी हाइट 14 या 15 साल के बाद अधिक नहीं बढ़ पाती है। कई लोग इसके लिए दवाओं और हाइट बढ़ाने वाले पाउडर का सेवन करते हैं लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं होता है और अक्सर इसके नुकसान ही देखने को मिलते हैं। लेकिन, आप कुछ खास तरह की टिप्स को फॉलो करके अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं।
लड़कियों को हाइट ग्रोथ कब रूक जाती है?
बचपन में लड़कियों की हाइट तेजी से बढ़ती है लेकिन जैसे-जैसे वे 14-15 साल की होती है, उनकी हाइट बढ़ना बंद हो जाती है और यौवन विकास के बाद यह बिल्कुल रूक सी जाती है। ऐसे में कई लड़कियों की हाइट तेजी से बढ़ती है लेकिन इसी दौरान कई ऐसी लड़कियां भी होती है, जिनकी हाइट अच्छे से नहीं बढ़ पाती है। पीरियड्स शरू होने के कुछ समय बाद हाइट ग्रोथ बिल्कुल कम हो जाती है। ऐसे में ये जरूरी है कि अगर आपकी बेटी या किसी लड़की की हाइट कम रह जाती है, तो आपको बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलना चाहिए और हाइट बढ़ने को लेकर चर्चा करनी चाहिए।
यौवन हाइट को कैसे प्रभावित करता है?
पीरियड्स शुरू होने के 1-2 साल पहले तक लड़कियों की हाइट बहुत तेजी से बढ़ती है लेकिन अधिकांश लड़कियों को पीरियड्स 8 से 13 साल की उम्र में आते हैं और 14 साल बाद उनकी हाइट ग्रोथ बिल्कुल कम हो जाती है। पीरियड्स के साल या दो साल के बाद वे केवल 1 से 2 इंच कही बढ़ पाती है। हालांकि इस दौरान वह अपनी वयस्क ऊंचाई तक पहुंच जाती है। ज्यादातर लड़कियां 14-15 साल तक जितना बढ़ना होता है, बढ़ जाती है। अगर बहुत कम उम्र में आपको पीरियड्स आते हैं, तो हो सकता है कि आपकी हाइट उतनी अधिक न बढ़े। इसके अलावा अगर आपकी बेटी की उम्र 15 साल हो गई है और अभी तक उसे पीरियड्स नहीं आते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
इन बातों का रखें खास ख्याल
1. सही डाइट फॉलो करें
कई बार सही डाइट न लेने पर भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हरी साग-सब्जियों का सेवन करने से शरीर में विटामिन की कमी नहीं होती है। शरीर का तेजी से विकास होता है और सभी जरूरी पोषक तत्व आपको मिलते रहते हैं और जिससे लड़कियों का इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है।
2. योगासन का अभ्यास करे
योगासन का अभ्यास करने से आप अपनी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाकर भी हाइट ग्रोथ अच्छी कर सकते हैं। इससे आपका अंदर से स्ट्रांग और हेल्दी बने रहते हैं। इसके लिए आप वीरभद्रासन, भुजंगासन और ताड़ासन कर सकते हैं। इससे आपकी हाइट तेजी से बढ़ती है और मांसपेशियों का भी विकास होता है।
3. इन चीजों का न करें सेवन
केवल सही चीजों के सेवन से ही नहीं बल्कि गलत चीजों का सेवन न करके भी आप अपनी हाइट ग्रोथ को अच्छा कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। जैसे अगर आप एक सेहतमंद जिंदगी चाहते है, तो आपको शराब, ध्रूमपान और ऑयली चीजों का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी ऑवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है। आप एक स्वस्थ जीवन जीते हैं।
4. पानी का अधिक सेवन
हम अपने शरीर की सबसे बड़ी जरूरत पानी को कई बार इग्नोर कर देते हैं। अगर आप पूरे दिन सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ सेल्स के लिए भी काफी अहम होता है। यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है।
5. भरपूर नींद लें
आपकी ग्रोथ के लिए सबसे अहम है कि आप अच्छे तरीके से सोना। कई बार पढ़ाई, काम और घर की जिम्मेदारियों की बीच लड़कियां ठीक से सो नहीं पाती है। ऐसे में उनके शरीर में कई तरह की परेशानियों के साथ-साथ हाइट ग्रोथ भी प्रभावित होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |