healthplanet.net

Posted on

अगर हमें 22 साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़ानी हैं तो हमें किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। क्या खाना चाहिए, क्या पीना चाहिए। हाइट बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है हेल्दी डाइट का होना, इसलिए आपको खाने में कैल्शियम,विटामिन, प्रोटीन, जिंक और फास्फोरस की मात्रा और

हाइट बढ़ाने के तरीके में शामिल करें संतुलित आहार (Tips to increase height)

संतुलित और पौष्टिक तत्वों का सेवन हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे कारगर उपायों में से एक है। यह आपकी हाइट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे शरीर के विकास और हाइट को बढ़ाने के लिए हमारा शरीर सही से विटामिन, मिनरल, न्यूट्रिएंट्स आदि को एब्जॉर्ब कर लेता है। कैल्शियम, विटामिन-डी, फॉस्फोरस, आयोडीन और मैग्नीनशियम आदि शरीर सही विकास के लिए जरूरी है। वसा युक्त आहार का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचने में समस्या होती है। अपने आहार में इन चीजों को अवश्य शामिल करें, जैसे दूध और दूध से बने पदार्थ, गाजर, हरी सब्जियां, फल, मेवे आदि। हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे आसान और घरेलू उपाय है ठीक से डायट लेना। ठीक से डायट लेना न केवल हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे आसान है बल्कि यह आपके शरीर के पोषण के लिए जरूरी है।

आहार से जुड़े खास टिप्स:

हेल्दी हेल्थ, वेट एवं हाइट के लिए मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं होगा, तो जिस आहार का आप सेवन करते हैं, उसका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेटाबॉलिज्म सिस्टम बेहतर बनाये रखने के लिए एक साथ ज्यादा खाना न खा कर कम-कम मात्रा में थोड़ी-थोड़ी देर में खाने की आदत डालें। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म ठीक होगा और डायजेशन भी बेहतर होगा। ऐसा करने से शरीर में चर्बी जमा नहीं होगी और हाइट बढ़ने की भी संभावना बनी रहेगी।

हाइट बढ़ाने के तरीके में शामिल है जिंक। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिंक युक्त खाद्य पदार्थों जैसे चॉकलेट, ऑइस्टर फिश, मूंगफली एवं अंडों का सेवन किया जा सकता है। वहीं हरी सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स भी डेली डायट में शामिल करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन-डी और प्रोटीन हॉर्मोन के विकास में अहम भूमिका होती है। विटामिन-डी और प्रोटीन की सही मात्रा में सेवन से हड्डियों का विकास होता है, तो वहीं दांतों से जुड़ी परेशानी भी नहीं होती हैं। शरीर में विटामिन-डी एवं प्रोटीन लेवल को मेंटेन रखने के लिए अंडा और फैट फ्री मीट का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप पनीर, फलियां एवं सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।

शारीरिक विकास बेहतर हो इसलिए मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन्स एवं कार्बोहाइड्रे का सेवन अनिवार्य रूप से करने के साथ-साथ सप्लीमेंट्स का भी सेवन अवश्य करें। लेकिन सप्लीमेंट्स के सेवन से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। क्योंकि सप्लीमेंट्स शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने में मददगार है।

सूर्य की रोशनी

हाइट बढ़ाने के तरीके में सूर्य की रोशनी शामिल है। सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत है। यही नहीं, विटामिन-डी आपकी हाइट को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह हड्डियों के बढ़ने में अच्छा प्रभाव डालता है। सूर्य की रोशनी में कुछ देर बैठने से आपको विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है। खासतौर पर सुबह और शाम में सूर्य की रोशनी बेहद प्रभावी होती है, क्योंकि इस समय सूर्य की हानिकारक किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए कम हानिकारक होती हैं। हाइट बढ़ाने के तरीके में सूर्य की रोशनी सबसे नैचुरेल तरीका है। इसके लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करने की भी जरूरत नहीं पड़ती और आपकी हाइट भी बढ़ जाती है। इसलिए नियमपूर्वक रोजाना मॉर्निंग सनलाइट में बैठने की आदत डालें।

व्यायाम

अच्छी हाइट पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। हाइट बढ़ाने के तरीके में आप एक्सरसाइज को भी अपने रूटिन में जोड़ें। अपने शरीर को स्ट्रेच करें। ऐसा करने से आपकी हड्डियों के जोड़ खुलेंगे और आपकी हाइट को बढ़ने में मदद मिलेगी। हालांकि 25 की उम्र के बाद हड्डियों का बढ़ना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन कुछ व्यायाम करने से आपकी हाइट एक अच्छा पॉश्चर होने की वजह से ऊंची दिख सकती है। दरअसल व्यायाम न केवल हाइट बढ़ाने के तरीके में एक आसान उपाय है ब्लकि यह आपको फिट भी रहने में आपका साथ निभाता है। पीने में दूध अथवा जूस अधिक और सही मात्रा में लेना चाहिए।

हाइट बढ़ाने के तरीके में शामिल होने वाले खास वर्कआउट

रस्सी कूदना: रस्सी कूदने से लंबाई तेजी से बढ़ती है। दरअसल रस्सी कूदने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन तेज होने लगता है और इसका दवाब हड्डियों पर पड़ता है, जिससे हड्डियों का विकास होता है और लंबाई भी बढ़ती है। इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी रस्सी कूदना चाहिए।

वर्टिकल स्ट्रेच: अगर आप किसी कारण या वक्त की कमी की वजह से जिम नहीं जा पाते हैं, तो आपको वर्टिकल स्ट्रेच वर्कआउट करने की आदत डालनी चाहिए। वर्टिकल स्ट्रेच का उंगलियों और पूरी बॉडी पर असर होता है।

स्विमिंग: स्विमिंग शरीर को फिट बनाये रखने के साथ-साथ हाइट बढ़ाने के तरीकों में भी शामिल है। स्विमिंग करने से बॉडी स्ट्रेच होती है, जिससे हाइट बढ़ सकती है।

फिजिकल एक्सरसाइज न करना बीमारियों को दस्तक दे सकता है। इसलिए कार्डिओ एक्सरसाइज या या जंपिंग, रस्सी कूदना, बास्केटबॉल इस तरह की गतिविधि करने की आदत डालें। इनसभी गतिविधियों से हाइट बढ़ाया जा सकता है।

योग

हाइट बढ़ाने के तरीके में मुख्य है योग। योग आपकी हाइट को बढ़ाने और आपके पॉश्चर को सही बनाने में मददगार है। यही नहीं, योग से आप न केवल अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी आपको सहायता मिलेगी। योग के कुछ आसन इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। लंबाई बढ़ाने के लिए निम्नलिखित योग को नियमित करने से लाभ मिलता है। जैसे:

सूर्य नमस्कार
ताड़ासन
भुजंगासन
अधो-मुख स्वानासन
त्रिकोणासन आदि।

पर्याप्त नींद

नींद न केवल स्वास्थ्य, बल्कि हाइट को बढ़ने में भी मदद कर सकती है। हाइट बढ़ाने वाले हॉर्मोन हमारी हड्डियों को सोते हुए बढ़ाते हैं। यही नहीं, सही से विकास होने के लिए आपकी सोने की स्थिति का सही होना भी आवश्यक है। इसलिए, पर्याप्त नींद लें और सुनिश्चित करें कि आपको रोज अच्छी नींद आए। आप कम से कम आठ घंटे अवश्य सोएं। हाइट बढ़ाने के तरीके में ठीक से नींद लेना भी महत्तवपूर्ण है। अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ और अच्छे जीवन की निशानी है। लंबाई बढ़ाने के तरीके में ठीक से सोना हमेशा आपको आगे लेकर जाता है।

अच्छी नींद के लिए खास टिप्स

सोने से दो घंटे पहले खाना खाएं और ज्यादा खाना न खाएं।
ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।
बेडरूम को और बेड को सोने से क्लीन जरूर करें।
अच्छे पिलो का इस्तेमाल करें।
चेहरे को क्लीन और मॉश्चराइज करें।
एल्कोहॉल का सेवन न करें।

इन ऊपर बताई गई स्लीपिंग टिप्स को अपनाएं और रोजाना सात से आठ घंटे की नींद अवश्य लें। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ्य होने के साथ-साथ हाइट भी बढ़ेगा।

नहाने के बाद स्ट्रेचिंग

हाइट बढ़ाने के तरीके आजमाना चाहते हैं, तो स्नान करने के बाद अगर आप स्ट्रेचिंग करें। इससे आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। इस समय हमारी मांसपेशियां गर्म होती हैं। इसलिए, अगर इस समय आप स्ट्रेचिंग करते हैं, तो आपकी लंबाई बढ़ सकती है। अपने हाथ को ऊपर कर के स्ट्रेच करें, पैर की उंगलियों को, हिप्स, कंधे आदि को भी स्ट्रेच करें। पूरे शरीर को बारी-बारी से स्ट्रेच करें। आपको फायदा होगा।

इसके अलावा, हाइट बढ़ाने के तरीके के लिए आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग भी कर सकते हैं। बाजार में तरह तरह की दवाइयों की भरमार है, जो यह दावा करती हैं कि उनसे हाइट बढ़ती है। लेकिन, आपकी इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। इन हाइट बढ़ाने के तरीके का प्रयोग करने के साथ-साथ धैर्य रखें, क्योंकि 25 कि उम्र के बाद एकदम से हाइट नहीं बढ़ती लेकिन, कुछ ही समय के बाद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info