Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
20 महीने के बच्चे का विकास
इस उम्र के बच्चों के बीच अलगाव की चिंता के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि, आपका बच्चा धीरे-धीरे आपकी दैनिक दिनचर्या का अभ्यस्त हो जाएगा जैसे आपका काम के लिए घर से जाना और शाम को घर वापस आना। घर से बाहर निकलने से पहले और घर वापस लौटने के बाद प्यार और स्नेह दिखाना जरूरी है ताकि वो सुरक्षित महसूस करे और समझ सके कि घर पर थोड़ा शांत या अकेला समय उसके लिए बुरा नहीं बल्कि अच्छा है।
शारीरिक विकास
20 महीने के बच्चों में शारीरिक विकास की शुरुआत उनके चलने से होती है, आइए जानते हैं उनके अन्य शारीरिक विकास;
इस उम्र में लड़कों के लिए आदर्श वजन 11.3 किलोग्राम है जबकि लड़कियों के लिए यह 10.7 किलोग्राम है। डब्ल्यू.एच.ओ. के मानकों के अनुसार, लड़कों की लंबाई 84.2 सेमी तक होना चाहिए, जबकि लड़कियों की लंबाई 82.8 सेमी होने की अपेक्षा होती है।
इस आयु में चलना सीखने वाले बच्चे का विजन अब तक 20/20 होना चाहिए और वो अपने आसपास की दुनिया का अवलोकन करने में सक्षम होना चाहिए ।
जब वह ब्लॉक्स के ढेर को जमाने में और सटीकता के साथ चीजों को फेंकने में कामयाब होने लगेगा, उसका हाथ से आँख का समन्वय उनकी दृष्टि के विकास के साथ-साथ चलेगा।
आपका बच्चा धीरे-धीरे ड्रॉइंग और आड़ी-तिरछी रेखाएं बनाने में रुचि दिखाएगा। ड्रॉइंग करना और आड़ी-तिरछी रेखाएं बनाना एक संकेत है कि बच्चे का मोटर स्किल विकसित हो रहा है। पूर्ण मोटर स्किल का विकास तब भी होता है जब वे अभ्यास करते हैं कि कैसे चलें, घुटनों के बल चलें, बैठें और अपने चारों ओर घूमें।
सामाजिक और भावनात्मक विकास
20 महीने के बच्चों में पाए जाने वाले विकास के सामाजिक और भावनात्मक पड़ाव निम्नानुसार हैं;
समानांतर खेल इस उम्र के बच्चों के बीच एक आम विशेषता है। आपका बच्चा दूसरों के साथ नहीं खेल सकता है, लेकिन कमरे में किसी और के साथ होने और फिर भी अपनी दुनिया में रहने में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।
इस उम्र में आपके बच्चे द्वारा दूसरों को काटना और धक्का देना आम है। बच्चे के आवेग पर नियंत्रण की भावना अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है, इसलिए उसे साझा करने में मुश्किल हो सकती है।
बच्चा आपसे लगातार ‘न’ कहना पसंद करेगा। यह अवहेलना नहीं बल्कि पुष्टि है, क्योंकि इसका मतलब है कि वह आप पर भरोसा करता है और आपके धैर्य का परीक्षण कर रहा है।
बच्चा प्रतीकात्मक खेल गतिविधियों का आनंद लेगा जैसे कि गुड़िया या अन्य खिलौनों को नहलाना और दूसरों की नकल करना।
बच्चा दूसरों के साथ खेलने का आनंद ले सकता है और धीरे-धीरे अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने के संकेत दे सकता है। यह समानांतर खेल से होने वाला विकास है, क्योंकि वह सीखता है कि दूसरों के साथ सामाजिक रूप से कैसे संबंध बनाएं।
संज्ञानात्मक और भाषा विकास
इस आयु में आपका बच्चा बौद्धिक और भाषा विकास के संकेत देना शुरू कर देगा। निम्नलिखित कुछ संकेत दिए हुए हैं, आइए जानते हैं;
आपका बच्चा धीरे-धीरे बड़बड़ाना बंद कर देगा और बोलना शुरू कर देगा। इसलिए यही समय है जब आप उसे बोलना व शब्दों का उच्चारण करना सीखा सकती हैं। उसे अलग-अलग चीजों से परिचित कराएं और उनके नाम बताएं।
आपका बच्चा समझ जाएगा कि आप क्या कह रहे हैं और 12 से 15 शब्द या उससे अधिक की शब्दावली विकसित करेगा।
आपका बच्चा रोजमर्रा के कामों के लिए बहुत उत्सुक होगा और आपकी मदद करना चाहेगा। उसे प्लेट पर चम्मच सेट करने या खिलौने को गिराने और उन्हें वापस एक साथ रखने की कोशिश जैसे सरल कार्य दें।
अपने बच्चे से कमरे में पजामा की एक जोड़ी लाने को कहें और वह वास्तव में यह करेगा। जैसे-जैसे उसकी शब्दावली का विस्तार होगा, वह सरल निर्देशों को समझेगा और अधिक जटिल निर्देशों को सीखेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |