healthplanet.net

Posted on

दो साल के बच्चे के लिए हफ्तेभर का डाइट चार्ट, कमजोरी, दुबलापन और आलस होगा दूर, तेजी से बढ़ेगा बच्चा -

सोमवार की डाइट

नाश्ता : मक्खन के साथ मेथी का परांठा और एक गिलास दूध।
लंच : काले चने की रसदार सब्जी, बीन्स की सब्जी, रोटी और दही।
शाम का स्नैक्स :सेब
डिनर : सोयाबीन और शिमला मिर्च की ग्रेवी की सब्‍जी और चावल।

मंगलवार का आहार

नाश्ता : केला और दूध के साथ दलिया।
लंच : राजमा, जीरा वाले चावल, खीरे से बना रायता।
शाम का स्नैक्स : नाशपाती।
डिनर : आलू मटर की सब्जी और मिस्सी रोटी।

बुधवार की डाइट

नाश्ता : उत्तपम के साथ नारियल की चटनी और छाछ।
लंच : पनीर पुलाव, चुकंदर की सब्जी और लौकी का रायता।
शाम का स्नैक्स : अनानास।
डिनर : वेजिटेबल खिचड़ी और गाजर का रायता

बृहस्पतिवार का खाना

नाश्ता : कटी हुई सब्जी के साथ मूंगदाल का चीला और एक गिलास दूध।
लंच : धुली उड़द की दाल, अरबी की भजिया, चावल और दही।
शाम का स्नैक्स : अंगूर।
डिनर : आलू और प्याज का परांठा और दही।

शुक्रवार का डाइट चार्ट

नाश्ता : डोसा और सांभर, एक गिलास छाछ।
लंच : रसदार छोले और परवल की सब्जी, चावल, दही
शाम का स्नैक्स : संतरा।
डिनर : सब्जी वाला पुलाव और खीरे का रायता।

शनिवार का क्‍या खिलाएं

नाश्‍ता : बीन्स, गाजर, नारियल से बना सूजी का उपमा और एक गिलास छाछ।
लंच : कढ़ी और जीरा वाली आलू की सब्जी, चावल।
शाम का स्नैक्स : केला।
डिनर : मशरूम, मटर और मकई की रसदार सब्जी, रोटी

रविवार का खाना

नाश्ते : पनीर भुर्जी, टोस्ट और एक गिलास दूध।
लंच : सरसों का साग, मक्के की रोटी।
शाम का स्नैक्स : चीकू।
डिनर : सांभर और चावल।

बच्चों के लिए स्नैक्स

मिक्सड वेजिटेबल सैंडविच : यह बच्चों के लिए मांओं का आल टाइम फेवरेट स्नैक्स है। इसमें तरह-तरह की सब्जियां डलती हैं जैसे हरी सब्जियां, गाजर, खीरा, बंदगेाभी आदि। ये सभी पौष्टिक सब्जियां हैं, जो बच्चों को भरपूर पोषण जैसे कैल्शियम, मैग्नेशियम, विटामिन सी, ए और के आदि देती हैं।

दलिया इडली : यह भी काफी हेल्दी है। दलिया से बनी इडली में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी काफी कम होती है। यह बच्चों के लिए बहुत हेल्दी है। इससे मोटापा भी नहीं बढ़ता।

स्टीम ढोकला : यह बच्चों के लिए बनने वाला पारंपरिक स्नैक्स है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोस्फोरस होता है। जबकि बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें कैलोरी और आवश्यक फैट है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info