healthplanet.net

Posted on

सोने की रूटीन
हर रात अलग-अलग समय पर बच्चे को सुलाने की बजाए सोने का एक टाइम फिक्स कर लें और उस दौरान बच्चे को लोरी सुनाएं, गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर बच्चे का बदन पोछें, कंधे पर लेकर इधर-उधर घुमाएं, आप इनमें से कोई भी ट्रिक आजमा सकते हैं लेकिन इसे हर दिन एक ही समय पर रिपीट करें ताकि धीरे-धीरे बच्चे को भी यह बात समझ में आ जाए कि अब यह उसके सोने का समय है।

मसाज करें
रिलैक्सिंग, वॉर्म मसाज करने से जब बड़े लोगों को अच्छी नींद आ जाती तो जरा सोचिए बच्चों को कितना अच्छा लगेगा। अगर आप चाहती हैं कि आपका नवजात शिशु हर दिन समय पर सो जाए और उसकी नींद में किसी तरह की दिक्कत न हो तो रात में सोने से पहले 15 मिनट बच्चे की अच्छे से मालिश करें।

इसेंशल ऑइल
इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने पीडियाट्रिशन यानी बच्चे के डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। बहुत से ऐसे इसेंशल ऑइल हैं जिनकी खुशबू शरीर को आराम देने के साथ ही रिलैक्स फील करवाती है। आप चाहें तो इस तरह के ऑइल की 1 या 2 बूंद बच्चे के पास डाल दें ताकि बच्चा जल्दी और आसानी से सो जाए।

धीरे-धीरे बोलें
जब आप चाह रहे हैं कि आपका बच्चा सो जाए, ऐसे में तेज आवाज में बात करने या तेज आवाज में लोरी सुनाने की बजाए धीरे-धीरे प्यार से बोलें। बच्चे को बाहों में लेकर सॉफ्ट आवाज में उसे लोरी सुनाएं ताकि बच्चे को महसूस हो कि वह अब भी आपके गर्भ में ही है और वह रिलैक्स होकर सो जाए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info