Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जानिए 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल और इससे जुड़ी इंटरेस्टिंग जानकारियां
शिशु के 2 महीने का होने पर पेरेंट्स उसके साथ सामंजस्य बिठाना सीख जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि बेबी कब हंसता है, कब रोता है और कब खेलता है, लेकिन 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल (2-month-old’s Sleep Schedule) का पता करना या उसे निर्धारित करना पेरेंट्स के लिए कठिन हो सकता है क्योंकि वह किसी शेड्यूल को फॉलो करने के लिए अभी बहुत छोटा होता है। 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल हर दिन के हिसाब से बदलता रहता है। हालांकि, पेरेंट्स थोड़ी ही मेहनत करके 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल के बारे में जान सकते हैं और उसमें थोड़ा सा बदलाव भी कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी इस आर्टिकल में दी जा रही है।
दो महीने के शिशु को कितना सोना चाहिए? (How much sleep should a 2 month old baby need?)
हालांकि, सभी शिशुओं के लिए यह अलग-अलग हो सकता है, लेकिन दो महीने का शिशु टोटल 14-17 घंटे सो सकता है। जिसमें 4-6 छोटी-छोटी झपकियां भी शामिल हैं। मौटे तौर पर पेरेंट्स महसूस करेंगे कि बेबी 60- 90 जागता है और 30 मिनट्स से दो घंटे की झपकी लेता है। हो सकता है कि रात भर में उसकी लंबी नींद भी दिखाई देने लगे (लेकिन अगर आपका छोटा बच्चा अभी भी हर दो घंटे में खाने के लिए जाग रहा है, तो यह भी पूरी तरह से सामान्य है)। आगे इसमें परिर्वतन भी आपको देखने को मिल सकता है।
2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल सैम्पल (2 month old baby sleep schedule sample)
आपके 2 महीने के बच्चे के लिए सबसे अच्छी नींद का शेड्यूल अंततः उसकी अपनी व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है। जबकि आप अपने 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल (2-month-old’s Sleep Schedule) प्रिडक्ट नहीं कर सकते हैं और जरूरी नहीं कि उसमें निरंतरता रहे। 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल कुछ प्रकार कर हो सकता है:
7:00 a.m.: जागना
8:30 a.m.: झपकी
9:30 a.m.: जागना
11:00 a.m.: झपकी
12:00 p.m.: जागना
1:30 p.m.: झपकी
3:00 p.m.: जागना
4:30 p.m.: झपकी
5:30 p.m.: जागना
7:00 p.m.: झपकी
8:00 p.m.: जागना
9:00 p.m.: बेडटाइम रूटीन
9:30 p.m.: बेडटाइम
इस सैम्पल शेड्यूल के अनुसार शिशु 90 मिनट तक जागता रहता है और पूरे दिन एक घंटे के लिए झपकी लेता है। हकीकत में, हालांकि, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे के जागने का समय 60 से 90 मिनट तक होगा, जबकि झपकी 30 मिनट जितनी छोटी और दो घंटे जितनी लंबी हो सकती है। रात में, आप उम्मीद कर सकती हैं कि आपका शिशु चार से आठ घंटे तक सोएगा।
2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल (2-month-old's Sleep Schedule)
क्या 2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल बना सकते हैं या उसे ट्रेन कर सकते हैं? (Can we make or train a 2 month old baby’s sleep schedule?)
2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल (2-month-old’s Sleep Schedule) या उसे ट्रेन करने की जरूरत नहीं होती है। साथ ही कुछ पेरेंट्स उनके पहले से बने स्लीप शेड्यूल को मददगार मानते हैं जिससे उन्हें भी काम करने का समय मिल जाता है। अगर पेरेंट्स बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग देना चाहते हैं तो इसके लिए शिशु की उम्र 4-6 साल होनी चाहिए। अभी यह उसके लिए सही समय नहीं है।
2 महीने के शिशु का स्लीप शेड्यूल (2-month-old’s Sleep Schedule) से संबंधित टिप्स
शिशुओं का कोई रेगुलर स्लीप साइकिल नहीं होता जब तक कि वे 6 महीने के नहीं हो जाते, लेकिन फिर भी कुछ स्टेप्स के जरिए पेरेंट्स शिशुओं में हेल्दी हैबिट्स डाल सकते हैं। जो निम्न प्रकार हैं।
दिन में उसके साथ खेलें (Play together during the day)
इस उम्र में शिुश का अधिकतर समय सोने में बीतता है, लेकिन दिन के समय उसके साथ खेलने से वह दिन और रात में अंतर समझना शुरू कर देगा। आप उससे बात करना, उसे नई-नई चीजें दिखाना, म्यूजिक सुनाना आदि कर सकते हैं।
एक बेडटाइम रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें (Make a bedtime routine and stick to it)
एक प्रत्याशित बेडटाइम रूटीन बनाएं जैसे बेबी को बाथ देना, उसे पजामा पहनाना, उसे कहानी सुनाना ये हर दिन जारी रखें इससे बेबी समझने लगेगा कि अब सोने का समय हो गया है। तब बच्चा सोने लगता है उसके 30 मिनट पहले से ऐसी तैयारियां करने लगे। उदाहरण के लिए अगर वह 7 बजे सोता है तो 6:30 बजे से रूटीन शुरू कर दें। हर नेप के पहले पेरेंट्स के लिए पूरा रूटीन फॉलो करना जरूरी नहीं है। वे सिर्फ स्टोरी सुनाना या म्यूजिक ऑन करना जैसे तरीके भी अपना सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |