Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जीवन के शुरुआती दिनों में अच्छा पोषण बच्चे की बढ़ोतरी और विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इसका बच्चे के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक समय तक गहरा प्रभाव पड़ता है। बच्चे को सही तरीके से अच्छा आहार खिलाना बहुत ज़रूरी है।
आपके बच्चे को आहार खिलाने का सही तरीका
पहले 6 महीनों के दौरान – केवल स्तनपान कराएं
पहले 6 महीनों के दौरान दूध शिशुओं के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत होता है।
मां का दूध बच्चे के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों और अन्य जैवसक्रिय पदार्थों की पूरी श्रेणी उपलब्ध कराता है।
जिन बच्चों को मां का दूध नहीं पिलाया जाता, उन बच्चों के माता-पिता को बच्चे को उसकी ज़रूरत के अनुसार शिशु फ़ार्मूले का सेवन कराना चाहिए:-
12 माह से कम आयु के बच्चों के लिए मां के दूध के अलावा शिशु फ़ार्मूले का दूध अच्छा होता है। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए गाय का दूध ठीक नहीं होता।
1 साल की आयु के बच्चे गाय का पूरी चिकनाई वाला दूध पी सकते हैं अथवा पूरी चिकनाई वाले दूध के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन बच्चों की आयु 2 वर्ष अथवा उससे अधिक है, उनके लिए कम चिकनाई वाला दूध ठीक होता है।
जो बच्चे आयरन की कम मात्रा वाला भोजन खाते हैं, जैसे कि जो बच्चे शाकाहारी आहार खाते हैं, उनके लिए फ़ार्मूला दूध ठीक होता है।
जिन बच्चों को गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन से एलर्जी होती है, उन्हें विशेष फ़ार्मूला दूध की आवश्यकता होती है। माता-पिता को अपने बच्चों को विशेष फ़ार्मूला दूध पिलाना शुरू करने से पहले चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |