2 महीने में आप कितने फिट हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 10:17

1 महीने में बनाएं खुद को फिट, जानें 5 टिप्स

अगर आप एक महीने में फ‍िट होना चाहते हैं, तो ये लेख आपके ल‍िए है। नया साल आने में कुछ वक्‍त बाक‍ि है, फ‍िट बनने के ल‍िए आसान ट‍िप्‍स जानें।

शरीर को फ‍िट बनाने के ल‍िए एक महीना काफी है। ये साल का आख‍िरी महीना है। आप चाहें, तो शरीर को नए साल पर फ‍िट पा सकते हैं। सर्दि‍यों के दि‍नों में ज्‍यादा तला-भुना खा ल‍िया है, तो अब समय है बॉडी ड‍िटॉक्‍स का। शरीर को एक माह में फ‍िट बनाना चाहते हैं, तो जीवनशैली की कुछ आदतों में बदलाव कर लें। हेल्‍दी आदतों को अपनाकर आप एक महीने में 5 से 6 क‍िलो वजन आराम से कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे शरीर को फ‍िट बनाने के कुछ आसान ट‍िप्‍स।

1. हर द‍िन करें कसरत

जरूरी नहीं है क‍ि वजन कम करने के ल‍िए आप ज‍िम जाएं। घर पर भी कसरत करके वजन कम क‍िया जा सकता है। वजन घटाने के ल‍िए ऐसे व‍िकल्‍प चुनें ज‍िसे लंबे समय तक कर पाना आपके ल‍िए आसान हो। अगर डांस पसंद है, तो जुंबा या एरोब‍िक्‍स कर सकते हैं। जो लोग 1 महीने में वजन घटाते हैं वो ज्‍यादातर 40 से 50 म‍िनट कसरत को जरूर देते हैं।

2. पैदल चलने से शुरुआत करें

1 माह में फ‍िट होना चाहते हैं, तो पैदल चलने से शुरुआत करना चाह‍िए। रोजाना कम से कम 40 म‍िनट जरूर चलें। वजन घटाना चाहते हैं, तो हर द‍िन 10 हजार कदम चलने का लक्ष्‍य बनाएं। ब्र‍िस्‍क वॉक या रन‍िंग भी कर सकते हैं। लेक‍िन बि‍गनर हैं, तो पैदल चलना भी फायदेमंद होगा।
3. सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें

ज‍ितना ज्‍यादा पानी का सेवन करेंगे उतना शरीर को हाइड्रेट रखने और वजन कम करने में मदद म‍िलेगी। फ‍िट होना चाहते हैं, तो सुबह एक ग‍िलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। पानी के साथ कई चीजों को म‍िलाकर पी सकते हैं। जैसे मेथी के दाने, नींबू, जीरा वॉटर आद‍ि का सेवन कर सकते हैं।

4. चीनी का सेवन कर दें बंद

1 माह में पतला होना है, तो चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। ऐसी क‍िसी भी चीज का सेवन न करें ज‍िसमें आर्टि‍फ‍िश‍ियल शुगर म‍िलाई जाती हो। कोश‍िश करें क‍ि पैकेज्‍ड चीजों का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। पैकेज्‍ड फूड्स में कॉर्ब्स की मात्रा ज्‍यादा होती है। चीनी की जगह गुड़ या अन्‍य कोई व‍िकल्‍प भी न चुनें।
5. पोर्शन साइज कम करें

प्‍लेट का पोर्शन कम करें। कई लोग जरूरत से ज्‍यादा खाने का सेवन करते हैं ज‍िसके कारण वजन बढ़ जाता है। अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके साथ ही प्‍लेट के 60 प्रत‍िशत ह‍िस्‍से में सलाद को जगह दें।

1 महने में वजन कैसे घटाएं: वजन घटाने के ल‍िए हर द‍िन 10 हजार कदम चलें। चीनी का सेवन बंद कर दें। रोजाना कसरत करना न भूलें। सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें और चीनी का सेवन न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info