healthplanet.net

Posted on

बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय: ये 6 जड़ी-बूटियां बढ़ाएंगी आपके बच्चे की भूख, जानें उपयोग का तरीका

मेरा बच्चा कुछ खाता ही नहीं और अगर खाता भी है तो केवल फास्ट फूड। यह शिकायत आपने ज्यादातर बच्चों के माता-पिता को करते हुए सुनी होगी। इसी के चलते पेरेंट्स को बच्चों की भूख बढ़ाने और घर का पौष्टिक खाना खिलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे बच्चों की भूख को बढ़ाया जा सकता है। इलायची और आंवला समेत कई ऐसी जड़ी-बूटियां का जिनका उपयोग भूख बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। राम हंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय (how to increase children's appetite naturally)
बच्चों को समय-समय पर खाना खिलाना किसी टास्क से कम नहीं होता है। कई बच्चे तो ऐसे होते हैं, जो बिल्कुल ही नहीं खाते हैं। वे खाना खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। उन्हें हर बार खाना खिलाने के लिए मनाना पड़ता है। अगर आप भी अपने बच्चे के भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं, तो इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं।
1. इलायची से बढ़ाएं बच्चे की भूख

अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती है, तो आप उसे इलायची खिला सकते हैं। जी हां, बड़ी इलायची पाचन में सुधार करके भूख को बढ़ाती है। इलायची पाचन को मजबूत बनाने में मददगार होती है। इसके लिए आप इलायची को अच्छी तरह से पीस लें। बच्चों को इसे दूध में मिलाकर पीने को दें। इससे बच्चे की भूख तेजी से बढ़ेगी।


2. बच्चों की भूख बढ़ाने में आंवला लाभकारी

आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आंवला खाने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आंवला में मौजूद विटामिन सी पान को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने का भी काम करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आंवला डालें और इसे गर्म कर लें। अब इस पानी में शहद मिलाकर बच्चे को पीने को दें। इससे बच्चे की पाचन शक्ति बढ़ेगी, उसकी भूख भी बढ़ेगी।
3. इमली से बढ़ेगी बच्चे की भूख

इलायची और आंवला की तरह की इमली भी बच्चों की भूख बढ़ाने में मददगार साबित होती है। इमली में वातहारक और लैक्सटिव गुण होते हैं, जो बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। बच्चे की भूख को बढ़ाने के लिए आप उसे इमली की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इमली की पत्ती की चटनी बनाकर बच्चे को खिलाएं।


4. भूख बढ़ाने में प्रभावी अजवाइन

अजवाइन गैस, अपच की समस्या को दूर करता है। साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार करता है। इसलिए इसे भूख बढ़ाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है। अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती है, तो उसे गुनगुने पानी के साथ अजवाइन पीसकर खिलाएं। यह पाचन प्रणाली पर प्रभावी तरीके से काम करता है। अजवाइन में मौजूद गुण एंटी फ्लैटुलेंस पाचन एंजाइमों के स्त्राव में भी सहायक होते हैं, जो बच्चों की भूख को बढ़ाते हैं।
5. सौंफ से बढ़ाएं बच्चों की भूख

सौंफ पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। सौंफ पाचन को भी दुरुस्त करता है। इससे भूख बढ़ती है। बच्चों की भूख को बढ़ाने के लिए आप उसे सौंफ और मिश्री खिला सकते हैं।
6. अदरक से बढ़ेगी बच्चों की भूख

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि बच्चों को अदरक खिलाने से भी उनकी भूख को बढ़ाया जा सकता है। अदरक बच्चों के शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। साथ ही यह बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। भूख बढ़ाने के लिए बच्चों को अदरक का रस पिलाएं।

इनके अलावा हींग और लहसुन भी बच्चों की भूख बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों की डाइट में हींग और लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।



बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय

अगर आपका बच्चा सही से खाना नहीं खाता है, तो ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों के साथ ही आप इन टिप्स को भी आजमा सकते हैं। इससे बच्चा खाना सही तरीके से खा सकता है।

जब बच्चा खाना खाए, तो उससे टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम दूर रखें।
बच्चे को हर 4 घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी खिलाएं।
बच्चे को तरह-तरह का खाना खिलाएं। एक ही तरह के खाने से बच्चा बोर हो सकता है।
बच्चे को लंच के 2-3 घंटे बाद स्नैक्स खाने को दें। इसमें फल, सूप या जूस शामिल करें।
बच्चों के खाने का एक निश्चित समय तय करें।
बच्चे को अकेला खाना न खिलाएं। जब सब लोग खाते हैं, तभी बच्चे को भी खाना खाने को दें।
बच्चों की डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों को शामिल करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info