2 महीने के बच्चे को भाप दे सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 13:45

आप शिशु को भाप दिलाने के लिए कोई भी तरीका चुनें, मगर ध्यान रखें कि शिशु को कभी भी अकेला न छोड़ें। कटोरे, पैन या चेहरे पर भाप लेने वाले स्टीमर से शिशु को भाप न दिलाएं। इनसे गर्म पानी आसानी से बाहर फैल सकता है और शिशु जल सकता है।

बाथरूम को भापयुक्त कमरा बनाएं-
वेपोराइजर या ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करने की बजाय आप अपने शिशु को बाथरूम में भी भाप दिलवा सकती हैं। भाप का कमरा तैयार करने के​ लिए निम्न चरण अपनाएं:-

1. बाथरूम का दरवाजा बंद करें।
2. दरवाजे के नीचे किसी भी छेद या दरार को पुराना तौलिया या अखबार लगाकर बंद कर दें।
3. कुछ मिनटों तक गर्म पानी का नल चलाकर टब या बाल्टी भरें।
4. अपने शिशु के साथ भापयुक्त बाथरूम में करीब 15 मिनट तक बैठें। आप स्टूल या कुर्सी लेकर बैठ सकती हैं, ताकि आप दोनों आराम से बैठे रहें।
5. शिशु का मन बहलाने के लिए आप कोई खिलौना या कहानी की किताब भी साथ ले सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info