19 सप्ताह में बच्चा कहां स्थित होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 15:24

19 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास

आपके गर्भाशय का ऊपरी हिस्सा अब आपकी नाभि तक पहुंच गया है और हर सप्ताह यह इससे एक सेंटीमीटर ऊंचा बढ़ता जाएगा। आपका शिशु सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक लगभग 15.3 सेंमी. (6 इंच) लंबा हो गया है और उसका वजन करीब 240 ग्राम हो गया है। इस सप्ताह आपका शिशु लगभग एक बड़े टमाटर के जितना हो गया है।

शिशु की बाजुएं और टांगें अब उसके बाकी के शरीर के अनुसार सही अनुपात में हैं। उसकी सिर की त्वचा में पतले बाल भी अब उगने लगे हैं। उसका मस्तिष्क भी अलग-अलग, विशिष्ट क्षेत्र बनाना शुरु कर रहा है, जो कि गंध, स्वाद, सुनने, देखने और छूने के इंद्रियबोध के लिए जिम्मेदार होंगे।

होने वाली अधिकांश माँएं 18 और 20 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच शिशु के हिलने-डुलने पर हल्की फड़फड़ाहट (क्विकनिंग) महसूस करने लगती हैं। यदि आप पहले भी गर्भवती हो चुकी हैं, तो आप शायद शिशु की हलचल को इससे भी पहले अनुभव कर सकती हैं।

आप शायद शुरुआत में शिशु की हलचल को न पहचान पाएं। मगर आप पाएंगी कि जिसे आप पेट में गैस समझ रही थीं, वह वास्तव में अंदर आपके शिशु की हलचल है।

यदि आपकी अपरा (प्लेसेंटा) आपके पेट के सामने की तरफ है (एंटीरियर प्लेसेंटा), तो संभव है कि आपको शिशु की ये हलचल गर्भावस्था में थोड़ी बाद में महसूस हों। अल्ट्रासाउंड डॉक्टर एनॉमली स्कैन के दौरान आपकी अपरा की स्थिति को देखेंगे, जो कि 18 और 20 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info