Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
उम्र के हिसाब से जानें रोजाना कितना पानी पीना जरूरी
सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को रोजाना 8-9 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। मगर, किसी के शरीर को पानी की अलग-अलग जरूरत होती है। बच्चे हो या बड़े, हर कोई अपने शरीर के हिसाब से अलग-अलग तरीके से फिजिकल एक्टिविटी करती है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके शरीर को पानी की कितनी जरूरत है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि उम्र के हिसाब से किसे कितना पानी पीना चाहिए।
एक रिसर्च के अनुसार जिनकी किडनियां अच्छे से काम कर रही है। उन्हें रोजाना अपने वजन के मुताबिक पानी पीना चाहिए। इसके लिए 1 किलोग्राम वजन के प्रति 30 मि.ली. पानी पीना चाहिए। चलो ये तो ये तो हुई वजन की बात मगर आज हम आपको उम्र के हिसाब से 1 दिन में कितना पानी पीना उसके बारे में बताते है।
कितना पानी पीना चाहिए?
रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए।
- 1-8 साल - जिन बच्चों की आयु 1 से 8 के बीच है। उन्हें एक दिन में 6 गिलास यानि 1.5 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
- 9-17- उम्र बढ़ने के साथ पानी की मात्रा भी अधिक करनी चाहिए। इसतरह 8 साल के ऊपर के बच्चों को रोजाना 12 गिलास पानी पीना यानि 2.5 लीटर के बराबर पानी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर में एनर्जी आती है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
बड़े पीएं इतने गिलास पानी
18 साल से बड़े लोगों को 60 साल की उम्र तक 1 दिन में 3 लीटर या लगभग 14 गिलास पानी पीना चाहिए। वहीं बात अगर महिला की करें तो उन्हें उन्हें रोजाना 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर सही रहेगा। साथ ही में चेहरे पर नेचुरली ग्लो आएगा।
वर्कआउट करने वाले लोग
जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। उनकी एनर्जी ज्यादा लगती है। इसतरह उन्हें पानी ज्यादा पीने की जरूरत होती है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से शरीर से भारी मात्रा में पसीना निकलता है। ऐसे में पानी को सही मात्रा में पीना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोजाना 30 मिनट से अधिक समय तक एक्सरसाइज करने वालों को अपनी डेली रूटीन से 2 गिलास एक्सट्रा पानी पीना चाहिए। साथ ही जो लोग ज्यादा गर्मी वाली जगह पर रहते हैं। उन्हें 3-4 गिलास अधिक पीना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |