healthplanet.net

Posted on

नॉर्मल हाइट वही होती है जो आपके मा बाप द्वारा मिले जेनेटिक्स से विकसित हुयी है। यानि अगर आपके पिता की हाइट 170 सेंटीमीटर है तो आपकी लंबाई भी 170 के आसपास ही रहेगी। व्यक्ति को बचपन से सही पोषण मिलता रहे तो उम्र अनुसार हाइट में विकास होता रहता है। पर पोषण में कमी रह जाये तो कभी-कभी देरी से भी हाइट बढ़ती है। इन सबके बिच एक सवाल होता है की नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये, क्या कोई Height Chart होता है?

नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये (ऐज के हिसाब से Height Chart)

व्यक्ति बच्चा बन कर पैदा होता है और अगले 20-25 साल तक अपने शारीरिक विकास द्वारा जवानी की तरफ आगे बढ़ता है। फिर जवानी का दौर गुजर जाने के बाद जीवन का मद्य भाग जीता है और अंत में बुढ़ापे की तरफ आगे बढ़ता है। इस समग्र जीवनकाल में केवल शुरआत के 20 साल का समय ही ऐसा होता है जिसमे व्यक्ति की हाइट का विकास होता है। पर कुछ लोगो में ऐज के हिसाब से ग्रोथ देखने को नहीं मिलता, तब जरुरत होती है अपनी बॉडी की सही जानकारी की।
नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये (Normal Height Kitni Honi Chahiye)

1 साल तक के बच्चो की हाइट

नये जन्मे बच्चे में लड़को की हाइट 1 फुट 5 इंच और लड़की की 1 फुट 4 इंच होनी चाहिये।
लड़का 3 से 5 महीना का है तो लंबाई 1 फुट 8 इंच से 2 फुट तक हो सकती है। वही लड़कियों में भी ऐसा ही प्रमाण हो सकता है।
6 से 12 महीने का बच्चा है तो लड़को के लिए 2 फुट से 2.6 और लड़कियों के लिए 1.9 फुट से 2.4 का आदर्श माप प्रमाण है।
और 1 साल के किसी भी बच्चे की हाइट 2 से 2.5 फुट होना अच्छा और सेहतमंद माना जाता है।

1 से 5 साल में नॉर्मल हाइट

1 से 2 साल के लड़को में 2.5 फुट से लेकर 2.8 हाइट होनी चाहिए। 1 से 2 साल की ऐज वाली लड़की की हाइट 2.4 से 2.7 फुट होनी चाहिये।
2 से 4 साल के बच्चे की नॉर्मल हाइट लड़को के लिए 2.8 से 3.4 फुट और लड़की के लिए 2.7 से 3.3 फुट सही है।
5 साल की उम्र में लड़के की हाइट 3.6 फुट और लड़की की हाइट 3.5 होनी चाहिये।

6 से 10 साल के बच्चो के हाइट

6 साल की उम्र के बच्चो में लड़के की हाइट 3 फुट 8 इंच और लड़की की 3 फुट 7 इंच होनी चाहिये।
लड़का 7 साल का हो जाये तो नॉर्मल हाइट 4 फुट और लड़की के लिए 3.9 फुट परफेक्ट है।
8 साल के लड़के की हाइट 4 फुट 2 इंच होनी चाहिए और 8 साल की लड़की के हाइट इससे 1 इंच कम होनी चाहिए।
9 साल की उम्र में लड़के की हाइट 4.3 से 4.4 फुट के बिच और लड़की की 4.2 से 4.3 फुट होनी चाहिए।
बच्चा 10 का होने पर आदर्श हाइट 4.4 से 4.5 फुट के करीब रहती है, इसमें लड़की का प्रमाण 1 इंच तक कम हो सकता है।

11 से 19 की ऐज में नॉर्मल हाइट

इस उम्र काल में व्यक्ति की हाइट तेज या धीमी गति से आगे बढ़ सकती है। ज्यादातर लोगो की लंबाई अपने मा बाप के जेनेटिक्स गुण और आहार पोषण के आधार पर बढ़ने लगती है।
कोई 15-16 साल की ऐज में ही 6 फुट तक का हो जाता है तो कोई 17 साल तक 5.5 फुट का हो पाता है। अगर आप ऐसा कहे की नार्मल हाइट क्या होनी चाहिए, तो इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है।
फिर भी 12 साल के लड़के की हाइट 4.8 फुट और लड़की की 4.7 फुट होनी चाहिए।
लड़को के लिए 13 साल में 5.1 फुट, 14 साल में 5.3 फुट और 15 साल में 5.5 फुट हो सकती है।
लड़कियों के लिए 13 साल में 5 फुट, 14 में 5.1 फुट और 15 साल में 5.2 फुट होनी चाहिए।
इसके बाद लड़को में 16 से 19 तक की आयु में हाइट 5.5 से 6 फुट तक रह सकती है।
वही लड़कियों के ग्रोथ हॉर्मोन्स के हिसाब 18 साल तक 5.3 से 5.6 तक हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info