healthplanet.net

Posted on

17 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु अब सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक तकरीबन 13 सेंमी. (5.1 इंच) लंबा हो गया है। उसका वजन अदरक की एक गांठ जितना, यानि लगभग 140 ग्राम हो गया है। उसकी उंगलियों की विशिष्ट छाप अब पूरी तरह बन चुकी हैं और उसके सुनने की क्षमता भी हर रोज बेहतर हो रही है। यदि आप संगीत चलाएंगी, तो हो सकता है कि आपका शिशु गर्भ में हिलने-डुलने लगे।

सफेद वसायुक्त तत्व, जिसे मायलिन कहा जाता है, धीरे-धीरे आपके शिशु के मेरुदंड के चारों तरफ लिपट रहा है। मायलिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शिशु के मस्तिष्क और उसके शरीर की नसों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में तेजी लाने में मदद करता है। यह उसकी नसों को सुरक्षा और तापावरोधन (इंसुलेशन) प्रदान करता है।

आपके शिशु की हाल की बढ़त का मतलब है कि उसका सिर और शरीर अब पिछले हफ्तों की तुलना में और अधिक अनुपात में आ रहे हैं। उसका अस्थि-पंजर रबड़ के ठोस उत्तकों से हड्डियों के रूप में कठोर बनना जारी रखेगा। जैसे-जैसे शिशु बड़ा होता जाता है, उसकी गर्भनाल, जो आपकी अपरा तक उसकी जीवन रेखा है, वह मजबूत और मोटी होती जाती है।

नोट: विशेषज्ञों का कहना है कि हर शिशु अलग ढंग से विकसित होता है- गर्भाशय में भी। ये भ्रूण विकास की जानकारी आपको इस बात का सामान्य अंदाजा देती है कि गर्भ में शिशु किस तरह बढ़ रहा है।
गर्भावस्था के 17वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
3 Dart, LLC for BabyCenter
आपके पेट के ठीक बीच से नीचे की तरफ जाती हुई एक गहरी रेखा उभर रही होगी। इसे लिनिया नाइग्रा कहा जाता है। हालांकि, सभी गर्भवती महिलाओं के पेट पर यह रेखा उभरे, ऐसा जरुरी नहीं है। यह गर्भावस्था का एक ऐसा लक्षण है, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती और यह रेखा आमतौर पर शिशु के जन्म के बाद हल्की पड़ जाती है। जहां से आपके पेट की मांसपेशियां खिंचती हैं, वहां त्वचा की रंजकता (पिगमेंटेशन) के इकट्ठा होने की वजह से यह रेखा बनती है।

आप यह भी पाएंगी कि आपके निप्पल और इसके आसपास की त्वचा (एरिओला) का रंग भी गहरा होता जा रहा है। ऐसा स्तनों में बढ़ी हुई रक्त आपूर्ति के कारण होता है। शिशु के जन्म के बाद ये गर्भावस्था के पहले के रंग से थोड़े गहरे रंग के बने रह सकते हैं।

आपकी गर्दन, हाथों या चेहरे पर दिखने वाले गहरे धब्बों को क्लोएज़्मा कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान करीब दो तिहाई माँओं को क्लोएज़्मा होता है, इसलिए ऐसा केवल आपके साथ नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर मेलानिन हॉर्मोन का ज्यादा उत्पादन कर रहा है। मेलानिन आपकी त्वचा की रंगत गहरी कर देता है, ताकि सूरज से इसका बचाव हो सके। इस तरह के धब्बे और लिनिया निएग्रा, शायद शिशु के तीन महीने का होने तक हल्के हो जाएंगे।
17 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
क्या आप शाकाहारी हैं? गर्भावस्था बढ़ने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व अन्य जरुरी पोषक तत्वों का सेवन आपके और आपके शिशु के लिए बहुत जरुरी होता जाता है। शाकाहारी आहार से पर्याप्त प्रोटीन मिल पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के अच्छे स्त्रोतों के बारे में हमारा यह स्लाइडशो देखें।

चाहे आप और आपके पति कितना भी कमाएं, मगर शिशु के जन्म के बाद खर्चे बढ़ ही जाते हैं। अभी से बचत के आसान तरीके अपनाकर आप भविष्य के लिए अतिरिक्त धन बचा सकते हैं।
कोशिश करें कि अपने रोजमर्रा के खर्चों जैसे कि किराने के सामान की खरीदारी, बिजली व पानी के बिल आदि में बचत करें।

यदि, इस सप्ताह आपका एमनियोसेंटेसिस टेस्ट होना है, तो यहां पढ़ें कि इसके लिए किस तरह की तैयारी करने की जरुरत है और टेस्ट के दौरान क्या होता है।

"मुझे छाले और मसूढ़ों से खून आने की काफी समस्या रही। मैंने दिन में दो बार नरम ब्रश और मसूढ़ों के लिए विशेषतौर पर आने वाली पेस्ट से दांत साफ करना शुरु किया। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ले करना भी अच्छा रहता है, बशर्ते आप पानी को निगले नहीं। ताकि इससे आपके रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पर असर न पड़े।"

एनजीवीएन

गर्भावस्था के 17वें हफ्ते में क्या करें

18 से 20 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच आपका एनॉमली स्कैन होगा। इस स्कैन के बारे में यहां विस्तार से जानें।
गर्भावस्था के दौरान श्वासहीनता (सांस की कमी) होना काफी आम है। यह क्यों होती है और क्या इससे गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है, हमारे इस लेख में पढ़ें।
गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने के कई फायदे हैं और यह आपके शरीर को प्रसव और शिशु के जन्म के लिए तैयार करने में मदद करते हैं। यहां जानें कि प्रेग्नेंसी में कौन से व्यायाम सबसे सुरक्षित और प्रभावी हैं।
हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स से बच पाना मुश्किल है, मगर ऐसे कुछ उपाय अवश्य हैं, जिन्हें आजमाकर आप इनके प्रभाव को कम कर सकती हैं। इन उपायों के बारे में पढ़ें।

हर दिन 10 मिनट चिंतामुक्त होकर आराम करें या ध्यान लगाएं। आप कुछ संगीत भी सुन सकती हैं या कविताएं पढ़ सकती हैं। हर दिन कुछ समय अपने शिशु के बारे में सोचने में भी बिताएं।

बेबीसेंटर कम्युनिटी में अपनी जैसी अन्य होने वाली माँओं के साथ बातचीत कर अपने विचार साझा करें!

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info